युवक पर जानलेवा हमला: मारपीट कर लूटी बाइक और मोबाइल; कुएं में फेंका, 6 घंटे तक रस्सी के सहारे लटका रहा पीड़ित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिमरोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, बाइक से घर लौट रहे युवक पर तीन बदमाशों ने हमला कर उसे लूट लिया और घायल अवस्था में कुएं में फेंककर फरार हो गए।
रास्ते में रोकने की कोशिश, फिर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, फरियादी संजय यादव निवासी गिरीराज वैली कॉलोनी, पिपल्यालोहार रात में बाइक से घर लौट रहा था। प्याज गोदाम के पास एक युवक ने उसे हाथ देकर रोकने की कोशिश की। संदेह होने पर संजय ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। कुछ दूरी आगे बढ़ते ही दो अन्य बदमाश दौड़ते हुए आए और चलती बाइक पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में संतुलन बिगड़ने से संजय खेत में जा गिरा।
मारपीट कर लूटी बाइक और मोबाइल
गिरने के बाद बदमाशों ने संजय के सिर पर डंडों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल और बाइक (MP09-DK-9714) लूटकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि जाते-जाते आरोपी उसे पास के एक कुएं में फेंक गए।
6 घंटे तक खुद को संभाले रखा
संजय ने बताया कि कुआं करीब 30 फीट गहरा था, जिसमें करीब 5 फीट पानी भरा हुआ था। गिरने से उसकी टांग में फ्रैक्चर हो गया। बावजूद इसके, कुएं में लगी मोटर और रस्सी के सहारे उसने करीब 6 घंटे तक खुद को संभाले रखा। सुबह करीब 6 बजे वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसकी आवाज सुनी और झांककर देखा।
इसके बाद आसपास के लोगों और परिजनों को बुलाया गया। सभी ने मिलकर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
होटल में कुक का काम करता है पीड़ित
घायल संजय एक होटल में कुक का काम करता है और उसके परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं।
पुलिस जांच में जुटी
सिमरोल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!