बलाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष को जान का खतरा: पुलिस से मांगी सुरक्षा; सोशल मीडिया धमकी के बाद मर्डर प्लान का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बलाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष चिंटू मालवीय ने कुछ लोगों पर जान से मारने की साजिश रचने, हथियारों के साथ हमला करने की तैयारी करने और सोशल मीडिया के जरिए धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
सुरक्षा की मांग
मामले में चिंटू ने पुलिस अधीक्षक और कनाडिया थाना प्रभारी को शिकायत देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। संचार नगर निवासी चिंटू चरण मालवीय ने अपने आवेदन में बताया कि 29 मई की रात उसे विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक षड्यंत्र रचा गया है।
हमला करने की योजना बना रहे थे
शिकायत के मुताबिक लकी मालवीय, शुभम मालवीय, अनिकेत चौहान, हैदर दादा और राहुल परमार नामक युवक खजराना दरगाह क्षेत्र के आसपास एकत्रित हुए थे और उस पर हमला करने की योजना बना रहे थे। हमलावरों के पास पिस्तौल, चाकू, तलवार सहित अन्य घातक हथियार मौजूद थे।
धमकी भरी और उकसाने वाली पोस्ट डाली
शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पास मौजूद वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से यह स्पष्ट होता है कि आरोपी हमला करने की तैयारी कर चुके थे, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण घटना को अंजाम नहीं दे पाए। चिंटू चरण ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके खिलाफ धमकी भरी और उकसाने वाली पोस्ट भी डाली गई हैं।
परिवार की सुरक्षा की मांग
इन पोस्टों के स्क्रीनशॉट और डिजिटल साक्ष्य उसके पास सुरक्षित हैं, जिन्हें वह थाने को सौंपने के लिए तैयार है। घटना के बाद से वह और उसका परिवार लगातार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। उसे आशंका है कि आरोपी किसी भी समय उसके या परिवार के सदस्यों के साथ गंभीर वारदात कर सकते हैं।
जीवन पर मंडरा रहा खतरा
आरोपियों के पास हथियार होने और खुलेआम धमकियां देने की वजह से उसके जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। शिकायत में पुलिस से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जाए।
इनको शामिल करने की मांग
साथ ही आरोपियों के कब्जे में मौजूद अवैध हथियारों की पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता ने अपने द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के रूप में शामिल करने की भी मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति हो हिरासत में लिया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!