आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला: कार्रवाई करने पहुंची थी; ग्रामीणों ने गाड़ी तोड़ी, लाठी-डंडों से किए वार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम सरकारी गाड़ी पर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के पीपलमेंटा गांव की बताई जा रही है।
चल रहा अवैध शराब का कारोबार
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर विभाग की टीम दबिश देने गांव पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया।
कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से किया हमला
ग्रामीणों ने आबकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। टीम के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकले, लेकिन हमलावरों ने सरकारी वाहन पर जमकर तोड़फोड़ की।
घटना का वीडियो वायरल
घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग हाथों में लाठियां लेकर वाहन पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मानपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!