रिहाइशी इलाके में घुसा तेंदुआ डिलीवरी बॉय पर झपटा: रातभर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद वन विभाग को छकाकर लापता हुआ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रालामंडल अभयारण्य की सरहद से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंचे एक तेंदुए ने मंगलवार रात इंदौर के बिचौली मर्दाना इलाके में भारी अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। शिकार की तलाश में रिहाइशी सड़क पर दौड़ रहे तेंदुए ने सामने से आ रहे एक डिलीवरी बॉय पर अचानक छलांग लगा दी।
इस हमले से हड़बड़ाया युवक अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागा, जिससे उसकी जान बच सकी। इस हमले के बाद जब चारों तरफ शोर मचा, तो तेंदुआ खुद को बचाने के लिए भागते हुए एक मकान के बाथरूम में घुसकर बैठ गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आधी रात को सन्नाटा पसर गया और लोग सुरक्षा के लिहाज से घरों में कैद हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की संयुक्त रेस्क्यू टीम जाल, पिंजरा और ट्रैंक्विलाइज़र गन लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया था, क्योंकि तेंदुए को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी जो रेस्क्यू में बाधा बन रही थी।
अमले ने उस मकान की चारों तरफ से घेराबंदी की जिसके भीतर तेंदुआ छिपा हुआ था। मुख्य द्वार पर लोहे का पिंजरा लगाया गया और खिड़कियों को जाल से ढका गया। डॉक्टरों की टीम ने गन लोड की, लेकिन करीब चार घंटे तक चले इस कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा। वह टीम को गच्चा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए सुरक्षित निकल भागने में कामयाब रहा।
आधी रात तक चला रेस्क्यू, सुबह खाली मिला पिंजरा... तेंदुए के बाथरूम में होने की खबर फैलते ही इलाके में कौतूहल और दहशत का मिश्रण देखा गया। कई उत्साही युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक मौके से खदेड़ा।
रालामंडल वन्यजीव रेस्क्यू टीम और वन परिक्षेत्र के दर्जनों कर्मचारी जाल लेकर पहुंचे। रणनीति यह थी कि तेंदुए को बाथरूम से निकालकर सीधे पिंजरे में धकेला जाए या फिर उसे ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया जाए।
रात करीब 12 बजे तक वन विभाग का अमला हर मुमकिन कोशिश करता रहा, लेकिन बाथरूम के भीतर से कोई हलचल नहीं हुई। भारी सुरक्षा के बीच जब टीम ने भीतर सर्च किया, तो वहां सन्नाटा पसरा था।
रालामंडल के करीब होने से लगातार बढ़ रहा है खतरा... बिचौली मर्दाना का यह इलाका रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य के बिल्कुल नजदीक स्थित है। वन क्षेत्र की सीमाएं आबादी से छूने के कारण अक्सर यहां तेंदुओं की आवाजाही देखी जाती रही है।
पिछले वर्ष भी बाईपास से लगी एक घनी बस्ती में इसी तरह एक तेंदुआ घुस आया था, जिसे वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद बेहोश करके सुरक्षित रेस्क्यू किया था। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के मौसम और शिकार की तलाश में अक्सर तेंदुए अपनी टेरिटरी से बाहर निकलकर इन क्षेत्रों में आ जाते हैं। फिलहाल वन विभाग ने बिचौली मर्दाना और आसपास के ग्रामीणों को अकेले रात में न निकलने और सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।
रात 12:30 बजे तक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया, लोकेशन ट्रेस नहीं हुई
हमारी टीमों ने रात करीब 12:30 बजे तक पूरे इलाके और संदिग्ध ठिकानों पर सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। शुरुआती हलचल के बाद क्षेत्र में तेंदुए की कोई नई मूवमेंट या फ्रेश लोकेशन ट्रेस नहीं हुई है।
सुरक्षा के लिहाज से पिंजरा मौके पर ही तैनात रखा गया है और हमारी गश्ती टीम लगातार क्षेत्र में मुस्तैद है। - योगेश यादव, वन परिक्षेत्र अधिकारी, रालामंडल अभयारण्य इंदौर
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!