चर्चित हत्याकांड में कानूनी हलचल तेज: हत्या की आरोपी पत्नी के बाद प्रेमी की जमानत पर फैसला सुरक्षित; 3 अन्य आरोपियों पर भी सुनवाई पूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/शिलॉन्ग।
शिलॉन्ग में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में कानूनी हलचल तेज हो गई है। मुख्य आरोपी मानी जा रही सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब उसके कथित प्रेमी और सह-आरोपी राज कुशवाह की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। मंगलवार को जिला एवं सत्र अदालत ने दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में कोर्ट आदेश सुना सकता है।
सरकारी पक्ष की ओर से वकील केशव गौतम ने बताया कि राज के साथ-साथ अन्य आरोपी विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत की जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई पूरी कर ली गई है। सभी आरोपियों को लेकर अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रखा है।
बचाव पक्ष का तर्क: समानता के आधार पर मिले जमानत
राज कुशवाह के वकील योबिन ने अदालत में दलील दी कि इस मामले में मुख्य आरोपी मानी जा रही सोनम को पहले ही जमानत मिल चुकी है। ऐसे में ‘पैरिटी’ यानी समानता के सिद्धांत के तहत राज को जेल में रखना उचित नहीं है। उनका कहना था कि जब कथित मास्टरमाइंड को राहत दी जा चुकी है, तो सह-आरोपी को भी वही लाभ मिलना चाहिए। वकील ने यह भी कहा कि आदेश की कॉपी एक-दो दिन में उपलब्ध हो जाएगी।
सोनम को जमानत पर परिजनों का विरोध
सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में गहरा आक्रोश है। मृतक की मां उमा रघुवंशी ने इसे न्याय के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अगर साजिश से जुड़े प्रमुख आरोपी बाहर रहेंगे तो गवाहों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है।
फैसले पर टिकी निगाहें, आगे की रणनीति तैयार
अब इस मामले में अगला बड़ा मोड़ अदालत के फैसले के साथ तय होगा। यदि राज कुशवाह और अन्य आरोपियों को भी जमानत मिलती है, तो पीड़ित परिवार उच्च न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल, पूरे मामले में सबकी नजरें कोर्ट के सुरक्षित रखे गए आदेश पर टिकी हुई हैं, जो इस केस की आगे की दिशा तय करेगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!