बैंक खातों, हवाला लिंक और विदेशी एप से जुड़े सुराग मिले: आईपीएल सट्टा मामले में अब परतें खंगाल रही क्राइम ब्रांच
KHULASA FIRST
संवाददाता
बापजी नगर सट्टा कनेक्शन में बड़े बुकी रडार पर, गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बापजी नगर में पकड़े गए हाईटेक आईपीएल सट्टा सिंडिकेट मामले में अब जांच सिर्फ आठ सटोरियों तक सीमित नहीं रही है। क्राइम ब्रांच को पूछताछ और डिजिटल जांच में ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे बड़े बुकी, हवाला नेटवर्क और बाहरी राज्यों से जुड़े फाइनेंसरों की भूमिका सामने आने लगी है।
पुलिस अब नेटवर्क की आर्थिक कड़ियों को खंगालने में जुट गई है। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजेंद्रदास, रामास्वामी, चिन्मय साहू, आनंद प्रधान, अविनाश ठाकुर, कुणालदास, शशांक नेगी व विकास विश्वाल से पूछताछ की जा रही है।
रकम हवाला चैनलों के जरिए बाहर भेजे जाने की आशंका- आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, संदिग्ध बैंक खातों और कई फर्जी आईडी की जानकारी मिली है।
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि सट्टे की रकम सीधे खातों में नहीं ली जाती थी, बल्कि अलग-अलग यूपीआई आईडी और ई-वॉलेट के जरिए घुमाई जाती थी।
इसके बाद रकम हवाला चैनलों के जरिए बाहर भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है।जांच एजेंसियों को कुछ ऐसे डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले हैं, जिनमें रोजाना लाखों रुपए के लेनदेन के संकेत हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आईपीएल सीजन के दौरान इस नेटवर्क के जरिए कुल कितना कारोबार किया गया।
अधिकारियों का मानना है कि पकड़े गए आरोपी सिर्फ ऑपरेटर थे, जबकि असली नेटवर्क इसके पीछे बैठकर पूरा खेल संचालित कर रहा था।
सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में कुछ बड़े बुकी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म संचालकों के नाम भी सामने आए हैं, जिनका कनेक्शन दूसरे राज्यों से जुड़ा बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच अब ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के अन्य शहरों तक जांच का दायरा बढ़ा सकती है।
कुछ संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी साइबर एजेंसियों को भी भेजी गई है। गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच ने बापजी नगर स्थित मकान पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
मौके से 23 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 13 डेबिट कार्ड और सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए थे।
अब पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि इंदौर में किराए के मकानों से संचालित हो रहे ऐसे और कितने ऑनलाइन सट्टा अड्डे सक्रिय हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!