नेता को न्यायाधीश के साथ अभद्रता करना महंगा पड़ा, किया गिरफ्तार: भाजपा नेता के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर किया जमींदोज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
देवास के एक भाजपा नेता को एक न्यायाधीश के साथ अभद्रता करना महंगा पड़ गया। इस मामले में जहां पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
वहीं प्रशासन ने भी मामले में सख्त रूख अपनाते हुए भाजपा नेता के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। उधर अभिभाषक संघ ने भी इस मामले में आरोपियों की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है।
10 फरवरी की सुबह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहारावत अपने घर से न्यायालय जा रहे थे। तभी धन लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास सड़क पर भाजपा नेता पंकज धारू और उसके साथियों ने स्कॉर्पियों वाहन बीच सड़क में खड़ी कर दी, जिससे उनका वाहन आगे नहीं निकल सका।
न्यायाधीश रास्ता खुलवाने के लिए वाहन हटाने का कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब न्यायाधीश ने कार्रवाई के उद्देश्य से मोबाइल से वाहन की फोटो लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने फोटो लेने से रोक दिया और उन्हें घेरकर कार का दरवाजा खोलने नहीं दिया।
न्यायाधीश की शिकायत पर नाहर दरवाजा पुलिस ने पंकज धारू, भीम धारू सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर अभिभाषक संघ अध्यक्ष अशोक वर्मा ने निर्णय लिया कि आरोपी के पक्ष में संघ का कोई भी अभिभाषक पैरवी नहीं करेगा। न्यायाधीश के साथ अभद्रता मामले को जिला प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने पंकज धारू के दो अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन लिया है।
तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि भोपाल रोड स्थित देवास ग्रीन कॉलोनी में रास्ते पर पंकज धारू ने अतिक्रमण कर रखा था, उसे हटाया गया है। इसके बाद ब्राह्मïणखेड़ा बिलावली मार्ग पर स्थित शासकीय कांकड़ की करीब सवा बीघा जमीन पर पोल्ट्री फार्म बनाकर अतिक्रमण किया गया था, जिसे भी हटाया गया है।
तहसीलदार ने बताया कि पूर्व में भी हमने नोटिस जारी किए और न्यायालय से आदेश जारी किया जा चुका है, लेकिन आदेशों की अवहेलना की जा रही थी। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!