लारेंस-हैरी नेटवर्क के मालवा कनेक्शन का खुलासा: कर्जदार युवकों से तैयार हो रही थी सुपारी गैंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

5 करोड़ की रंगदारी के लिए कारोबारी पर हमले की थी तैयारी, हरिद्वार से पकड़ाए शूटर उपलब्ध कराने वाले राहुल उर्फ बाबा का खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और उसके करीबी हैरी बाक्सर के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने और कारोबारियों पर हमले की साजिश रचने वाले नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से फरार राहुल उर्फ बाबा को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया आरोपी न केवल शूटरों की व्यवस्था करता था, बल्कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवकों को गैंग से जोड़कर अपराध की दुनिया में धकेलने का काम भी कर रहा था।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, रेसकोर्स रोड निवासी कॉलोनाइजर विवेक दम्मानी से हैरी बाक्सर ने लारेंस बिश्नोई के नाम पर पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर हमले की तैयारी थी। कारोबारी की रैकी का जिम्मा राजपाल चंद्रावत को सौंपा गया था।
एसआईटी जांच में बड़ा खुलासा तब हुआ जब गिरफ्तार राजपाल चंद्रावत ने बताया फायरिंग और हमले की साजिश को अंजाम देने की जिम्मेदारी देवास जिले के बिंजाना निवासी राहुल उर्फ बाबा को दी गई थी। दोनों के बीच ऑनलाइन 40 हजार रुपए लेन-देन भी हुआ था।
रैली में पहचान हुई, फिर बना ली गैंग
पूछताछ में सामने आया जून 2024 में सर्व राजपूत समाज की महाराणा प्रताप रैली के दौरान राहुल की मुलाकात राजपाल चंद्रावत से हुई थी। उस समय राहुल करीब 10 लाख रुपए के कर्ज में डूबा था।
राजपाल ने उसे मदद और कर्ज उतारने का भरोसा दिया, जिसके बाद वह धीरे-धीरे गैंग के संपर्क में आ गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ राहुल को सबसे पहले कसरावद के बायो कॉटन कारोबारी दिलीपसिंह राठौर पर हमले की जिम्मेदारी दी गई थी।
राहुल ने अंशुपाल, अमन और मलखान नामक युवकों को तैयार कर फायरिंग को अंजाम दिलवाया। इसके बाद विवेक दम्मानी पर हमले की तैयारी में जुटा था, लेकिन पुलिस ने साजिश विफल कर दी। राहुल की तलाश में क्राइम ब्रांच, एसआईटी, एसटीएफ और खरगोन पुलिस थी।
गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ओडिशा और उत्तराखंड में ठिकाने बदलता रहा। आखिरकार हरिद्वार में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आदतन अपराधी है राहुल, कई मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार राहुल के खिलाफ पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर इंदौर पुलिस ने 10 और एसटीएफ ने 15 हजार रुपए इनाम घोषित किया था। अब एसटीएफ अशोकनगर के एक अनाज कारोबारी को धमकाने और रंजन मित्तल प्रकरण में भी पूछताछ करेगी।
अब तक राजपाल चंद्रावत, नाना उर्फ रोहित बर्रा, सोनू उर्फ रितेश खंगार, सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा और कुलदीप सिंह सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस को उम्मीद है राहुल से पूछताछ में लारेंस-हैरी गैंग के स्थानीय नेटवर्क, फंडिंग, शूटर सप्लाई चेन और कारोबारियों को निशाना बनाने की रणनीति को लेकर कई और अहम खुलासे होंगे।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!