खबर
Top News

लॉरेंस गैंग की एंट्री से हड़कंप: एक महीने में 6 व्यापारियों से करोड़ों की रंगदारी मांग; इंटेलिजेंस पर उठते सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मई 2026, 12:22 pm
शेयर करें:
लॉरेंस गैंग की एंट्री से हड़कंप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश, जिसे लंबे समय तक अपेक्षाकृत शांत राज्य माना जाता रहा, अब संगठित अपराध के बड़े नेटवर्क की नजर में आ गया है। बीते एक महीने में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में व्यापारियों को धमकाकर 5 से 15 करोड़ रुपए तक की रंगदारी मांगी गई है। कई मामलों में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई।

सभी में एक जैसा पैटर्न सामने आया
अब तक ऐसे 6 मामले दर्ज हो चुके हैं और सभी में एक जैसा पैटर्न सामने आया है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विशेष जांच टीम (SIT) बनाकर जांच शुरू की है। करीब 25 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन नेटवर्क की जड़ें कहीं ज्यादा गहरी बताई जा रही हैं।

कैसे काम कर रहा है नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि गैंग का संचालन हैरी बॉक्सर कर रहा है, जो लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। पहले अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल किए जाते हैं। फिर व्हाट्सऐप पर ऑडियो/वीडियो मैसेज भेजकर धमकाया जाता है।

डर का माहौल बनाया जाता है
पीड़ित की निजी जानकारी बताकर डर का माहौल बनाया जाता है। रकम न देने पर फायरिंग या हमले की चेतावनी दी जाती है। इस नेटवर्क का अहम कड़ी प्रदीप शुक्ला है, जिसे मुरैना से गिरफ्तार किया गया। उसने ही स्थानीय स्तर पर व्यापारियों की जानकारी जुटाने और गैंग से संपर्क कराने का काम किया।

प्रदेश में 6 बड़े केस, एक जैसा पैटर्न
इंदौर में तीन अलग-अलग व्यापारियों को निशाना बनाया गया। निपानिया के रंजन मित्तल को अंतरराष्ट्रीय कॉल और वॉइस नोट से धमकियां। तुकोगंज के संजय जैन से पहले 10, फिर 15 करोड़ की मांग और जामगेट क्षेत्र के एक रिसॉर्ट संचालक से 5 करोड़ की रंगदारी।

अशोकनगर में अंकित अग्रवाल से 10 करोड़ मांगे गए। यहां पुलिस ने पेट्रोल बम के साथ एक शूटर को पकड़ा। भोपाल के कोलार रोड निवासी गौरव जैन से भी 10 करोड़ की मांग; घर की रेकी कर वीडियो भेजा गया। खरगोन के कसरावद क्षेत्र में सत्येंद्र राठौर के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाई गई और उसका वीडियो भेजकर 10 करोड़ रुपए मांगे गए। इस मामले में करीब 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फंडिंग और लोकल नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि गैंग हवाला और बैंक खातों के जरिए पैसों का ट्रांसफर करता है। प्रदीप शुक्ला अलग-अलग खातों के जरिए रकम ट्रांसफर करवाता था। पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें सीधे हैरी बॉक्सर से निर्देश मिलते थे। वीडियो कॉल के जरिए पेट्रोल बम बनाना तक सिखाया गया।

इंटेलिजेंस पर उठे सवाल
लगातार एक जैसे पैटर्न में हो रही घटनाओं ने पुलिस के इंटेलिजेंस सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि समय रहते नेटवर्क की पहचान नहीं हो पाई, जिससे गैंग को पैर जमाने का मौका मिला। रिटायर्ड स्पेशल डीजी विपिन माहेश्वरी के मुताबिक डिजिटल और स्थानीय सूचना तंत्र मजबूत करना जरूरी है वहीं, वित्तीय लेनदेन की निगरानी बढ़ानी होगी। विभिन्न एजेंसियों के बीच डेटा साझा करना होगा। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय जरूरी है

संबंधित समाचार

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

5 minutes ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

6 minutes ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

10 minutes ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

14 minutes ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

15 minutes ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

22 minutes ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

29 minutes ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

34 minutes ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 1 hour ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 1 hour ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 2 hours ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 2 hours ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

about 3 hours ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 20 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 20 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 20 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!