लॉरेंस बिश्नोई गैंग केस: क्राइम ब्रांच ने पकड़ा तीसरा आरोपी; इंदौर के बिजनेसमैन की रैकी करने की बात कबूली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा बिजनेसमेन को धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उज्जैन निवासी सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा (26) को साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से ट्रेस कर दबोचा गया। पूछताछ में उसने इंदौर के तीन बिजनेसमेन की रैकी करने और उनकी लोकेशन गैंग तक पहुंचाने की बात कबूल कर ली है।
दरअसल इंदौर के बिल्डर विवेक दम्मानी, चेतन सिंह पवार और कुंवर सिंह भूरिया को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच में एसआईटी गठित की गई थी, जो लगातार गोपनीय तरीके से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इससे पहले राजपाल चंद्रावत निवासी नागदा और सोनू उर्फ रितेश खंगार निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
नए गिरफ्तार आरोपी सचिन की जानकारी पूर्व गिरफ्तार आरोपी राजपाल की निशानदेही पर मिली। पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसने अवैध लाभ कमाने की नीयत से आरोपी राजपाल चंद्रावत को तीनों बिजनेसमेन के घर, दफ्तर और संपत्तियों की जानकारी दी थी। इसके साथ ही उनके आने-जाने की लोकेशन की रैकी कर वह जानकारी राजपाल और कुलदीप चौहान के जरिए सिग्नल ऐप के माध्यम से गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर तक भेजी गई थी।
आरोपियों के खिलाफ थाना अपराध शाखा में धारा 308(5) और 351(4) बीएनएस के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अभी कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!