एरोड्रम क्षेत्र में देर रात खूनी पार्टी: कार चालक रोहित बरबेले की बेरहमी से हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

दोस्तों पर शक, शव अस्पताल में छोड़कर हो गए फरार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। एयरपोर्ट पर कार चलाने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहले मामले को सड़क हादसा बताने की कोशिश की गई, लेकिन शरीर पर गंभीर चोटों और मारपीट के निशानों ने पूरी कहानी बदल दी।
पार्टी के दौरान लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने मिलकर रोहित को बेरहमी से पीट डाला। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अब हत्या के एंगल से जांच रही है और कई संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही है।
होटल जाने का घर से बोलकर निकला... पुलिस के मुताबिक, सुविधि नगर निवासी 32 वर्षीय रोहित बरबेले की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। रोहित एयरपोर्ट से जुड़ी टैक्सी और कार चलाता था।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात वह घर से यह कहकर निकला था कि होटल जा रहा है, लेकिन देर रात उसकी जिंदगी खत्म हो गई। रात करीब दो बजे रोहित की पत्नी निकिता के पास अस्पताल से फोन आया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है।
घबराई पत्नी तुरंत अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां उसे रोहित की मौत की खबर मिली। जब उसने शव देखा तो सिर और शरीर पर चोटों के कई निशान साफ नजर आ रहे थे। इसके बाद पूरे मामले पर संदेह गहरा गया।
अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने कहा...नशे में धुत युवक लेकर आए थे
अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बताया कि दो कारों में कुछ युवक रोहित को अस्पताल लेकर आए थे। सभी शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से कहा कि रोहित सड़क हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसे छोड़ने के बाद सभी युवक मौके से भाग निकले। इसके बाद उनके मोबाइल भी बंद हो गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है।
पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो बड़ा खुलासा हुआ। फुटेज में रोहित के दोस्त पीयूष और आकाश ठाकुर अस्पताल पहुंचते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन सभी संदिग्धों के मोबाइल बंद मिले।
एडीसीपी जोन-1 सुमित केरकेट्टा के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रोहित का पटेल नगर इलाके में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात रोहित अपने पांच से ज्यादा दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था।
इसी दौरान लेनदेन और पैसों के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गई। जानकारी सामने आई है कि शक्ति नगर और बाबू मुराई कॉलोनी स्थित पार्थिक होटल के पास दो अलग-अलग जगहों पर रोहित के साथ मारपीट की गई।
हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेसुध हो गया। हालत बिगड़ने पर साथी ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस कार्रवाई के डर से शव छोड़कर भाग निकले। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!