खबर
Top News

बगीचे की जमीन पर बेखौफ होकर भूमाफिया बेच रहा प्लॉट: निगम अफसरों की मिलीभगत से जमीन के जादूगरों ने सरकारी जमीन का किया सौदा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मार्च 2026, 2:34 pm
शेयर करें:
बगीचे की जमीन पर बेखौफ होकर भूमाफिया बेच रहा प्लॉट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों की मिलीभगत से विदुर नगर के नाम से भूमाफिया बगीचे की जमीन पर प्लॉट बेच रहा है। इस तरह धड़ल्ले से सरकारी जमीन का सौदा हो रहा है और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। इस मामले की कई बार शिकायतें होने के बाद भी अब तक निगम ने जांच कर कार्रवाई नहीं की है। इससे भूमाफिया के हौसले बढ़े हुए हैं।

नगर निगम में अफसरशाही हावी है। इसके चलते शहर में सरकारी जमीन, ग्रीन बेल्ट की जमीन या सरकारी बगीचे के जमीन बेचने का खेल बड़े पैमाने पर हो रहा है। यही नहीं, जमीन के जादूगर भी अफसरों से मिलीभगत कर मनमानी कर कमाई करने में लगे हुए हैं। इससे सिरपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण जारी है।

ऐसे ही एक मामले में निगम जोन 21 के विदुर नगर गृह निर्माण संस्था का कर्ताधर्ता राजकुमार खतूरिया और आशीष पोरवाल आपसी मिलीभगत से झूलेलाल संस्था की जमीन पर कब्जा कर उसके सौदे कर रहे हैं।

वहीं जमीन पर बनाया गया बगीचा भी भूमाफियाओं के लिए किरकिरी बन गया है। इसके चलते जमीन के जादूगर बगीचे की जमीन पर प्लॉट के सौदे कर रहे हैं।

इस तरह विदुर नगर और झूलेलाल संस्था की कमान संभाल रहे भूमाफिया राजकुमार खतूरिया ने खुलेआम जमीन के सौदे शुरू कर दिए हैं। इससे सिरपुर क्षेत्र में बगीचे की सरकारी जमीन पर मकान बनाए जाने लगे हैं।

इस मामले की शिकायत होने के बाद भी निगम अफसरों ने इन निर्माणों की सुध नहीं ली है। इससे भूमाफिया के हौसले बढ़ गए हैं।

बैंक वालों से कर ली मिलीभगत
भूमाफिया राजकुमार खतूरिया संस्था के नाम पर सरकारी जमीन के सौदे कर रहा है। इसके चलते प्लॉट के सौदे दस से चालीस लाख रुपए तक में हो रहे हैं। भूमाफिया ने अपने खेल में क्षेत्र के छुटभैये नेताओं व दलालों को भी मिला लिया है। इसके चलते वह सौदा कर वहां मकान निर्माण भी करा रहा है।

भूमाफिया के मिलीभगत के इस खेल में बैंक वालों को भी मिला लिया है। इसके चलते बैंक सरकारी व निजी जमीन की जानकारी लिए बिना ही धड़ल्ले से फाइनेंस भी कर रही है। इससे सिरपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीन के सौदे कर सरकारी जमीन पर नई कालोनी की बसाहट की जा रही है।

जमीन है नहीं, फिर भी सौदे
बताया जाता है कि विदुर नगर संस्था के पास जमीन नहीं है। वहीं झूलेलाल संस्था के पास जो जमीन थी उसे भी बेच दिया गया है। इसके बाद भी भूमाफिया धड़ल्ले से जमीन के सौदे कर रहा है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि जब उसके पास जमीन नहीं है तो वह प्लॉट के सौदे कैसे कर रहा है।

इसे लेकर चर्चा है कि भूमाफिया ने सरकारी बगीचे की जमीन पर प्लाट के सौदे शुरू कर दिए हैं। यही नहीं, संस्था की जमीन से सटी सरकारी जमीन के भी सौदे कर दिए हैं। इस तरह वह संस्था के नाम पर सरकारी जमीन के सौदे कर कमाई करने में जुटा हुआ है।

दिखावे की जांच
बताया जाता है कि भूमाफिया जिस जमीन का सौदा करता है उसे लेकर की जाने वाली शिकायतों की निगम अफसरों द्वारा अनदेखी की जा रही है। इसी वजह से उस क्षेत्र की जमीन के सौदे करने से पहले निगम अफसरों से मिलीभगत कर ली गई है। इसके चलते शिकायत होने के बाद भी निगम अफसर महज दिखावे की जांच का ढिंढोरा तो पीटते हैं, लेकिन भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है।

संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

14 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

19 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

27 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

35 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

38 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!