तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी: बेटी लौटाने का दिया झांसा; दो महीने तक ऐंठते रहे रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के बागली क्षेत्र में बेटी को वापस लाने के नाम पर एक दंपती से 3 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने दंपती को कथित बाबा से मिलवाया और तंत्र-मंत्र व हवन के जरिए बेटी को दो दिन में वापस लाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद हवन और पूजन की सामग्री सहित अलग-अलग वजह बताकर करीब दो महीने तक उनसे रकम ली जाती रही।
‘दो दिन में बेटी लौट आएगी’, भरोसे में फंसा परिवार
मामला रामपुरा गांव का है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, एक युवक ने उन्हें बताया कि वह ऐसे बाबा को जानता है, जो तंत्र-मंत्र के जरिए उनकी बेटी को दो दिन में वापस ला सकता है। युवक ने परिवार को पुलिस के पास जाने से भी मना किया और घर पर हवन व माता पूजन कराने की बात कही।
इसके बाद आरोपी एक कथित बाबा को लेकर दंपती के घर पहुंचा। बाबा ने हवन के दौरान नींबू और अन्य सामग्री का इस्तेमाल करने की बात कही। परिवार को यह भी कहा गया कि जिसने उनकी बेटी को भगाया है, तंत्र-मंत्र के जरिए उसका सर्वनाश हो जाएगा।
पहले 1.70 लाख, फिर अलग-अलग बहानों से रकम
दंपती के अनुसार, हवन के लिए घी और अन्य सामग्री के नाम पर शुरुआत में करीब 1.70 लाख रुपए लिए गए। इसके बाद अलग-अलग जरूरतें बताकर लगातार पैसे मांगे जाते रहे। करीब दो महीने में दंपती से कुल 3 लाख रुपए से अधिक की रकम ले ली गई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी बार-बार जल्द पैसे देने का दबाव बनाते थे। वे कहते थे कि माता का हवन करना है और अगर जल्दी रकम नहीं दी तो वे तीर्थ पर चले जाएंगे।
न हवन हुआ, न बेटी लौटी; मोबाइल भी बंद
रकम देने के बाद जब न तो कथित बाबा हवन करने पहुंचा और न ही बेटी वापस आई, तो परिवार को शक हुआ। इसके बाद आरोपियों के मोबाइल नंबर भी बंद हो गए। दंपती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एच. बाथम ने बताया कि दंपती ने तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की शिकायत दी है। आवेदन के आधार पर संबंधित थाने को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों और पैसों के लेनदेन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!