खबर
Top News

जल मंदिर में भाजपा का दरबार: बाहर जनता प्याऊ; अंदर वातानुकूलित कमरों में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ और अहिल्या चैंबर के कार्यालय हो रहे संचालित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 नवंबर 2026, 1:04 pm
शेयर करें:
जल मंदिर में भाजपा का दरबार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनता को पानी पिलाने के लिए तैयार किए गए सियागंज के जल मंदिर में अब भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का कार्यालय भी चल रहा है। बाहर प्याऊ से राहगीरों की प्यास बुझाने की व्यवस्था है और अंदर वातानुकूलित कमरे में संगठनात्मक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का कार्यालय भी इसी परिसर में चलाया जा रहा है। सवाल यह है कि आम जनता की सुविधा के लिए तैयार जगह आखिर संगठनों के कार्यालयों का ठिकाना कैसे बन गई?

जवाहर मार्ग स्थित इस परिसर के शिलान्यास पट्ट पर स्व. अजय राठौर परिवार का नाम दर्ज है। परिवार द्वारा पहले संचालित प्याऊ को नए सिरे से तैयार कर आम जनता को समर्पित करने का उल्लेख है। राजेश मकरानी की स्मृति में उनके परिवार ने बोरिंग, चिलिंग और आरओ प्लांट उपलब्ध कराया।

संचालन की जिम्मेदारी दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट्स एसोसिएशन को दी गई, लेकिन अब परिसर की पहचान केवल प्याऊ तक सीमित नहीं रह गई है। यहां भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल का कार्यालय संचालित हो रहा है। साथ ही अहिल्या चैंबर के कार्यालय के लिए भी इसी जगह का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जनसुविधा के नाम पर कार्यालयों को सुविधा

प्याऊ के निर्माण में परिवारों ने संसाधन दिए, शिलान्यास में आम जनता को समर्पित करने की बात लिखी गई, लेकिन अब उसी परिसर में संगठनात्मक कार्यालय चल रहे हैं। क्या शिलान्यास पट्ट पर कार्यालय संचालन का भी उल्लेख था? क्या आम व्यापारियों को इस बदलाव की जानकारी दी गई थी? एसोसिएशन को इन सवालों के जवाब देना चाहिए।

भाजपा कार्यालय के लिए प्याऊ का हॉल!
इस व्यवस्था के पीछे एसोसिएशन का 13 जून 2026 का कार्यकारिणी प्रस्ताव सामने आया है। महामंत्री प्रतिपाल टोंग्या ने धीरज खंडेलवाल को पत्र लिखकर भूतल का हॉल उनके कार्यालय के लिए उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। पत्र में यह भी उल्लेख है कि एसोसिएशन के अध्यक्ष, जो अहिल्या चैंबर के अध्यक्ष भी हैं, अपने कार्यकाल तक इसी कार्यालय का उपयोग करेंगे।

यानी एक ही परिसर में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ और व्यापारिक संस्था के कार्यालय की व्यवस्था कर दी गई। अब सवाल यह है कि प्याऊ के लिए तैयार भवन में कार्यालय चलाने का निर्णय किस आधार पर लिया गया? क्या इसके लिए भवन के मूल उद्देश्य और दानदाताओं की सहमति ली गई थी?

भाजपा पदाधिकारी भी दें जवाब... भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल को भी स्पष्ट करना चाहिए कि जल मंदिर परिसर में उनका कार्यालय किस अनुमति के आधार पर संचालित हो रहा है। साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल और महामंत्री प्रतिपाल टोंग्या भी बताएं कि सार्वजनिक उपयोग के लिए तैयार परिसर में कार्यालय चलाने का निर्णय किन शर्तों पर लिया गया।

प्याऊ बनवाने वालों ने जनता के लिए पानी की व्यवस्था की थी या कार्यालयों के लिए वातानुकूलित जगह? बाहर जल मंदिर की पहचान और भीतर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का कार्यालय इस दोहरी व्यवस्था का हिसाब अब पदाधिकारियों को देना चाहिए।

संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 5 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 6 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 6 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 6 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 7 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 7 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 7 hours ago
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 7 hours ago
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

about 8 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 8 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 8 hours ago
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

about 8 hours ago
बेटे ने वृद्ध मां से
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

about 8 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 8 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!