खबर
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला: सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 12:48 pm
शेयर करें:
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा इलाके में बुधवार सुबह एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव अवंतिका गैस एजेंसी के पास सेक्टर-1 में चाय की टपरी के नजदीक मिला।

सूचना पर पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान परदेशी इक्का के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट का निशान मिला है। मौके से शराब की गंध आने की बात भी सामने आई है।

फिलहाल पुलिस मौत के कारण को लेकर हादसे और हत्या, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

गैस एजेंसी के पास पड़ा मिला शव
एसीपी रुबीना मिजवानी के मुताबिक, बुधवार सुबह अवंतिका गैस एजेंसी के प्लॉट के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची व घटनास्थल की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

झांसी का रहने वाला था परदेशी
पुलिस के अनुसार, परदेशी इक्का मूल रूप से झांसी का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से इंदौर में रह रहा था और एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था।

शव के आसपास शराब की गंध मिलने की बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

शराब दुकान के CCTV फुटेज खंगाले
घटना की जांच के लिए पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। खासतौर पर नजदीकी शराब दुकान के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक आखिरी बार किन लोगों के साथ और कहां देखा गया था।

पुलिस ने मृतक के कुछ दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनसे घटना से पहले मृतक के साथ मौजूदगी और उसकी गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पोस्टमार्टम, एफएसएल जांच और CCTV फुटेज के आधार पर मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है।

संबंधित समाचार

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

4 minutes ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

6 minutes ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

12 minutes ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

22 minutes ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

22 minutes ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

31 minutes ago
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

38 minutes ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 1 hour ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 1 hour ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

about 1 hour ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 1 hour ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 1 hour ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

about 2 hours ago
‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’
Top News

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

about 2 hours ago
नो यूपीआई डे आज
Top News

नो यूपीआई डे आज:व्यापारियों ने QR कोड पर डाला काला कपड़ा; नगद में होगा कारोबार

about 2 hours ago
जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Top News

जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:एक को पैर में लगी गोली

about 2 hours ago
DRI की बड़ी कार्रवाई
Top News

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!