रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी: पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस पर रिश्वत मांगने और बदसलूकी के आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले एक्टर कपिल खादीवाला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस के नोटिस और पूछताछ के बाद उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट से वह वीडियो हटा दिया है, जिसमें पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए ‘शेम ऑन पुलिस’ लिखा था।
बुधवार को वकील के साथ कनाड़िया थाने पहुंचे कपिल से करीब दो घंटे पूछताछ हुई। इस दौरान वे पुलिस अधिकारियों के सामने बार-बार माफी मांगते रहे।
अब आज क्राइम ब्रांच में भी उनके बयान दर्ज होंगे। कपिल खादीवाला बुधवार को अपने वकील के साथ कनाड़िया थाने पहुंचे थे। टीआई तिलक करोले ने अपने केबिन में करीब दो घंटे तक उनके बयान दर्ज किए।
प्रोडक्शन मैनेजर नहीं हुए उपस्थित
पूछताछ में कपिल ने बताया कि विवाद के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे। उनके प्रोडक्शन मैनेजर विकास त्रिपाठी ने उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने और बदसलूकी करने की जानकारी दी थी। टीआई ने जब उनसे पूछा कि क्या उनके पास रिश्वत मांगने या बदसलूकी से जुड़ी कोई रिकॉर्डिंग अथवा अन्य सबूत हैं तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने भोपाल निवासी प्रोडक्शन मैनेजर विकास त्रिपाठी को नोटिस जारी कर गुरुवार को बयान देने बुलाया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए।
कपिल ने सोशल मीडिया पर पुलिस कमिश्नर को भी एटीट्यूड वाला अफसर कहा था। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीआई ने उन्हें नोटिस देकर पूछा था कि किन पुलिसकर्मियों ने रिश्वत मांगी और उनके साथ बदसलूकी की। थाने में पूछताछ के दौरान कपिल कई बार अधिकारियों से माफी मांगते नजर आए।
क्राइम ब्रांच ने भी थमाया नोटिस
मामले में क्राइम ब्रांच ने भी कपिल खादीवाला को आज पेश होने का नोटिस जारी किया है। वहां उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने झूठे वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
रहवासियों की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस
पूरा विवाद कनाड़िया बायपास स्थित कैफे एंड रिसोर्ट में वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान हुआ था। कपिल के प्रोडक्शन मैनेजर विकास त्रिपाठी ने 14 से 20 नवंबर तक कैफे सहित अन्य स्थानों पर शूटिंग की अनुमति ली थी। प्रशासन ने सुबह 10 से रात 11 बजे तक शूटिंग करने की मंजूरी दी थी।
14 नवंबर की रात बायपास पर नेक्सा शोरूम के पास पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। रात 11 बजे शूटिंग खत्म होने के बाद करीब 11:30 बजे प्रोडक्शन यूनिट के कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए तेज आवाज में म्यूजिक शुरू कर दिया। इससे परेशान ग्रीन वैली टाउनशिप के रहवासियों ने शिकायत की।
वायरलेस पर सूचना मिलने के बाद बीट के जवान मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रोडक्शन मैनेजर विकास त्रिपाठी की पुलिसकर्मियों से बहस हुई। उन्होंने शूटिंग की अनुमति होने का हवाला दिया। रात करीब 12:30 बजे दोबारा शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारी नाराज हुए और एसआई सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यूनिट के सदस्यों को वहां से जाने की हिदायत देते हुए कैफे बंद करा दिया।
शूटिंग पूरी होने के कुछ दिन बाद यूनिट वहां से चली गई। इसके बाद कपिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस पर रिश्वत मांगने और बदसलूकी के आरोप लगाए थे। अब पुलिस उनके आरोपों की पुष्टि के लिए मैनेजर के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!