कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स: दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच की टीम ने सुपर कॉरिडोर पर खड़ी एक आई-20 कार में बैठे दो युवकों से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। उक्त ड्रग्स आरोपियों ने कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपाकर रखी थी। देवास और इंदौर के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक 24 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो पिलर नंबर पी-154 के सामने सर्विस रोड पर गश्त और संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की आई-20 कार (एमपी 09 डीएम 0177) खड़ी दिखी, जिसमें दो युवक बैठे थे। उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो दोनों घबरा गए।
कार की तलाशी लेने पर आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपाकर रखी एमडी ड्रग्स मिली। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शाहरुख अब्बासी (32) निवासी देवास और शाहरुख कुरैशी (32) निवासी रानीपुरा, इंदौर बताए।
जांच में खुलासा हुआ कि शाहरुख अब्बासी के खिलाफ वर्ष 2018 में देवास के थाने में धारा 498-ए, 506 और 34 का केस दर्ज है। वह पांचवीं तक पढ़ा है और बेकरी में काम करता है, जबकि शाहरुख कुरैशी बीकॉम तक पढ़ा है और बकरे खरीदने-बेचने का काम करता है।
दोनों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त एमडी ड्रग्स किससे खरीदी थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!