दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा: दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

बहन का शव ठिकाने लगाकर अगली सुबह फ्लाइट से जाना था, नाबालिग ने छोड़ा साथ, तो फेल हुआ प्लान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिता और बहन की हत्या के मामले में गिरफ्तार हर्ष यादव ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई पैंतरे आजमाए। दिल्ली जाने का ट्रेन का टिकट लिया, ट्रेन में सवार भी हुआ, लेकिन देवास में उतरकर वापस इंदौर आ गया। मकसद था बहन के शव को ठिकाने लगाना। इसके बाद दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट के दो टिकट भी बुक कराए, लेकिन ऐनवक्त पर नाबालिग साथी के परिजन ने उसे साथ भेजने से इनकार कर दिया,
जिससे हर्ष की पूरी प्लानिंग धरी रह गई और बहन का शव ठिकाने लगाए बगैर वह अकेला दिल्ली निकल गया। आखिरकार पुलिस ने उसे हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गुरुवार रात पुलिस उसे इंदौर ले आई। आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को पिता राजू यादव और 19 नवंबर को बहन हर्षिता की हत्या करने के बाद हर्ष यादव ने नाबालिग साथी के साथ दिल्ली जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए हजरत निजामुद्दीन ट्रेन के टिकट लिए। हालांकि हर्ष देवास में ट्रेन से उतर गया और बस से वापस इंदौर आ गया। दरअसल, वह बहन का शव भी ठिकाने लगाना चाहता था।
इंदौर लौटने के बाद वह एयरपोर्ट पहुंचा और दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट के दो टिकट बुक कराए। इसके बाद गांधी नगर स्थित नाबालिग साथी के घर पहुंचा। नाबालिग के परिजन ने उसे हर्ष के साथ भेजने से मना कर दिया। ऐसे में अकेला हर्ष बहन हर्षिता का शव ठिकाने नहीं लगा सका।
मां मर गई, पत्नी छोड़ गई, पिता ने बेदखल कर दिया
पुलिस पूछताछ में हर्ष ने बताया पिता राजू यादव उसकी मां के साथ अक्सर मारपीट करते थे। वर्ष 2023 में उसकी शादी के कुछ महीनों बाद ही मां की मौत हो गई। पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। इस बीच पिता ने तंबोली बाखल स्थित अपने हिस्से का मकान बेचकर बहन को रुपए दे दिए, लेकिन उसे कुछ नहीं दिया।
पिता के व्यवहार और संपत्ति के बंटवारे को लेकर वह नाराज था। इसलिए उसने हत्या को अंजाम देने की ठान ली थी। हर्ष की बुआ सहित अन्य रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। वर्ष 2023 में उसकी शादी भी दिल्ली की एक युवती से हुई थी।
पत्नी करीब सालभर उसके साथ रहने के बाद मायके चली गई। हर्ष का दिल्ली में पहले से आना-जाना था। पूछताछ में सामने आया कि वह पत्नी को मनाकर दोबारा उसके साथ रहने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गुरुग्राम में गिरफ्तार कर लिया। चूंकि 20 नवंबर को हातोद और गांधी नगर के बीच जंबूर्डी क्षेत्र के नाले में पुलिस को राजू यादव का शव चादर में लिपटा मिला था।
पंचनामा कार्रवाई के दौरान शव के बाएं हाथ की हथेली गायब थी। पूछताछ में हर्ष ने हथेली काटने और उसे भी शव के साथ नाले में फेंकने की बात पुलिस को बताई है। हालांकि हथेली अब तक बरामद नहीं हुई। पुलिस आज हर्ष को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। इसके बाद घटनास्थल पर दोबारा हथेली की तलाश की जाएगी।
नाबालिग को एक लाख रुपए दिए, दुकानदार के पास भी रखे रुपए
जानकारी के मुताबिक नाबालिग के भाई की शादी होने के चलते उसके परिवार को रुपयों की जरूरत थी। इसीलिए उसने हर्ष का हत्याकांड में साथ दिया था। बहन हर्षिता के घर से रुपए चुराने के बाद हर्ष ने नाबालिग को एक लाख रुपए दिए थे, जो उसने अपने परिवार के खाते में आरटीजीएस के जरिये ट्रांसफर करा लिए। वहीं एक लाख रुपए हर्ष ने उस चाइनीज फूड दुकानदार के पास रख दिए, जिसके यहां वह काम करता था।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!