प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं: ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती से जागरूकता अभियान शुरू किया है। प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन रोकने के लिए पुलिस अधिकारी अब प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर चालकों को नियमों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही स्पष्ट किया जा रहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर चालकों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
इसी कड़ी में विजय नगर, पलासिया, राजीव गांधी सर्किल, रीगल, मृगनयनी और लवकुश चौराहा सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को रोककर प्रतिबंधित मार्गों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कलेक्टर के आदेश अनुसार शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित किया गया है।
इनमें पुराने एबी रोड पर निरंजनपुर चौराहा से राजीव गांधी सर्किल तक, एमजी रोड पर पलासिया से मृगनयनी चौराहा तक और सुपर कॉरिडोर रोड शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने चालकों को समझाया कि इन मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने से यातायात का दबाव बढ़ता है और व्यवस्था प्रभावित होती है। इसलिए निर्धारित मार्गों और नियमों का पालन करना जरूरी है।
नो-एंट्री में घुसा ट्रक, विजय नगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
रोबोट चौराहे के पास खतरनाक हालत में खड़ा था, एक माह में तीसरी बार हुई कार्रवाई
प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रक ले जाकर सड़क पर खतरनाक स्थिति में खड़ा करना चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नो-एंट्री उल्लंघन के मामले में विजय नगर पुलिस ने नवंबर में यह तीसरी एफआईआर दर्ज की।
टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक गुरुवार को रोबोट चौराहा के समीप नो-एंट्री क्षेत्र में ट्रक (आरजे 14 जीके 1686) प्रतिबंधित समय में प्रवेश कर खड़ा मिला। ट्रक की स्थिति ऐसी थी, जिससे सड़क पर आवागमन करने वाले दूसरे वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो सकता था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक ईदू पिता अली मोहम्मद निवासी हरियाणा के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/194(2) का केस दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया। विजय नगर पुलिस द्वारा इसी महीने में नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ पहले भी दो बार एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!