संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान: बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
पति का निधन हो गया, तीन बच्चों की जिम्मेदारी कंधों पर आ गई। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद संगीता सोनी ने हिम्मत नहीं हारी। किसी के सामने हाथ फैलाने के बजाय खुद के पैरों पर खड़े होने का फैसला किया। महज 10 हजार रुपए के कर्ज से घर में छोटी-सी दुकान शुरू की और अपनी मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर दी।
संगीता के इसी संघर्ष का जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह ने सार्वजनिक मंच से सम्मान किया। उन्होंने संगीता के तीनों बच्चों को 11-11 हजार रुपए देने के साथ कारोबार बढ़ाने के लिए दो लाख रुपए का लोन दिलाने की घोषणा की। खंडवा में नगर निगम तिराहे पर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने संगीता सोनी को मंच पर बुलाया और उनके संघर्ष की कहानी लोगों के सामने रखी।
पति का साथ छूटा, लेकिन नहीं टूटा हौसला
पति की मृत्यु के बाद संगीता के सामने दो बेटियों और एक बेटे के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। परिवार चलाने और बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उन्होंने छोटा कारोबार शुरू करने का निर्णय लिया।
मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत नगर निगम के माध्यम से उन्हें पहली बार 10 हजार रुपए का लोन मिला। इस राशि से उन्होंने थोक व्यापारी से कपड़े, पेटीकोट, ब्लाउज, चूड़ियां और रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदा। अपने घर में ही छोटी-सी दुकान शुरू कर दी।
10 हजार से शुरू हुआ सफर, 50 हजार का कर्ज भी चुकाया
संगीता ने मेहनत और लगन से कारोबार चलाया। एक साल के भीतर 10 हजार रुपए का पूरा कर्ज चुका दिया। इसके बाद उन्हें 25 हजार रुपए का दूसरा लोन मिला। इससे उन्होंने दुकान में सामान बढ़ाया और एक साल के भीतर यह कर्ज भी चुका दिया।
इसके बाद संगीता को 50 हजार रुपए का तीसरा लोन मिला। उन्होंने यह राशि भी चुका दी। इस तरह छोटे से कारोबार के जरिए संगीता ने न केवल परिवार की जिम्मेदारी संभाली, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता का उदाहरण भी पेश किया।
मंत्री बोले- ऐसी बहन का सम्मान नहीं करेंगे तो किसका करेंगे?
संगीता के संघर्ष की कहानी सुनाते हुए मंत्री विजय शाह ने उनके तीनों बच्चों के लिए 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसी मेहनती महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। मंत्री ने संगीता को भरोसा दिलाया कि बच्चों की पढ़ाई में कभी कोई परेशानी आए तो उन्हें बताएं। जब तक वे जीवित हैं, बच्चों की मदद के लिए तैयार रहेंगे।
बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा
मंत्री विजय शाह ने संगीता का कारोबार और आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रुपए का लोन दिलाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यदि बैंक गारंटी मांगता है तो वे स्वयं सहयोग करेंगे। कलेक्टर और महापौर भी लोन दिलाने में मदद करेंगे। मंत्री ने बैंक अधिकारियों से ऐसी मेहनती महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की बात कही।
साथ ही महापौर से संगीता को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलवाने के लिए भी कहा।
संघर्ष से सफलता तक, संगीता बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
पति को खोने के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हुए संगीता ने जिस तरह अपने छोटे से कारोबार को आगे बढ़ाया, वह संघर्ष कर रही अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।
महज 10 हजार रुपए से शुरू हुआ संगीता का सफर इस बात का उदाहरण है कि मुश्किल परिस्थितियों में भी मेहनत, आत्मविश्वास और अवसर के सहारे जिंदगी की दिशा बदली जा सकती है।
संबंधित समाचार

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!