19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल: हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हत्या के मामले में सजा मिलने के बाद जमानत पर छूटे कालू उर्फ पेट्रोल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। अपराधों में लगातार संलिप्त रहने वाले इस आरोपी की जमानत हाई कोर्ट ने निरस्त कर दी। छत्रीपुरा पुलिस ने 26 नवंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 19 अपराध दर्ज होने की जानकारी दी है।
टीआई संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी कालू उर्फ पेट्रोल उर्फ कपिल को हत्या के एक मामले में सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 20 जनवरी 2023 को उसे जमानत मिल गई थी। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसने आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब रखने और धमकाकर वसूली करने जैसी वारदातों को अंजाम दिया।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 66/2023 में आबकारी अधिनियम के तहत 60 बल्क लीटर अवैध शराब का मामला दर्ज हुआ था। वहीं अपराध क्रमांक 575/2023 में धमकाकर 5 हजार रुपए वसूलने और मारपीट करने का आरोप है।
इन घटनाओं को आधार बनाकर शासन की ओर से हाई कोर्ट में जमानत निरस्तीकरण के लिए पैरवी की गई थी। हाई कोर्ट ने अपील क्रमांक सीआरए 2424/2020 में 18 नवंबर 2026 को सजा का निलंबन निरस्त करने का आदेश दिया। इसके बाद छत्रीपुरा पुलिस ने 26 नवंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश जारी हुआ।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!