खबर
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार: कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 7:00 pm
शेयर करें:
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाग-टांडा के तीनों शातिर बाइक चोरों को धार जिले से गिरफ्तार किया है। करीब चार लाख रुपए कीमत की दो महंगी बाइक बरामद हुई है। टीआइ तिलक करोले के मुताबिक परसो रात कनाड़िया ग्राम और संचार नगर (कनाड़िया रोड) क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी हुई थीं।

फरियादियों की शिकायत पर 24 नवंबर को कनाड़िया थाने में बीएनएस की धारा 303(2) में केस दर्ज किया गया था। लगातार चोरी को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई।

टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली सूचना के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धार जिले के टांडा, बाग और गंधवानी क्षेत्र में दबिश देकर सुरेश उर्फ सरजू मछार (19), अंबू बास्केल (18) और अजय मोरे (18) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की यामाहा आर15 (एमपी 09 डीसी 1477) और केटीएम आरसी 200 (एमपी 09 क्यू जेड 6055) बरामद की हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया महंगी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे और ज्यादातर गुजरात में बेचते थे। शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस अन्य चोरी और खरीदारों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

महारानी रोड से 2.60 लाख कैश-मोबाइल हुए गायब
व्यस्त कारोबारी इलाके महारानी रोड पर चोरों ने एक ही रात दो इलेक्ट्रिकल दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त को चुनौती दी। महालक्ष्मी कॉम्प्लेक्स स्थित दो दुकानों के शटर उचकाए और नकूचे तोड़कर घुसे।

दोनों दुकानों के गल्ले में रखी करीब 2 लाख 60 हजार रुपए की नकदी और तीन मोबाइल फोन समेटकर फरार हो गए। वारदात का तरीका भी एक जैसा था।

सेंट्रल कोतवाली पुलिस के अनुसार पहली वारदात हीरामोती इलेक्ट्रिकल दुकान में हुई। संचालक प्रतीक बहरानी (34) निवासी त्रिवेणी कॉलोनी ने शिकायत की गल्ले में रखे 1 लाख 70 हजार रुपये और सैमसंग एस-22 मोबाइल फोन ले उड़े। इसी कॉम्प्लेक्स में दूसरी वारदात रोहित इलेक्ट्रिकल्स में हुई।

संचालक रोहित खत्री ने पुलिस को बताया बदमाश शटर उचकाकर दाखिल हुए और गल्ले से करीब 90 हजार रुपये, सैमसंग ए-14 और आईफोन एक्सआर कर ले गए। दोनों वारदात रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुईं।

बदमाशों ने चार वारदातों को दिया अंजाम
शहर में चोरों ने घरों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरों व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुदामा नगर में एक सूने घर में घुसे चोर अलमारी से सोने-हीरे के जेवरों का पूरा संग्रह ले गए। इसमें सोने का हार, अंगूठियां, चूड़ियां, टॉप्स, मंगलसूत्र से लेकर हीरे की अंगूठियां तक शामिल हैं।

वहीं चांदी के आभूषण भी ले गए। इसी तरह पलासिया, लसूड़िया व द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में भी घरों से सोने की चूड़ियां, कड़े और मंगलसूत्र चोरी होने की वारदात हुई।

सबसे बड़ी चोरी अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में हुई। यहां रहने वाले 51 वर्षीय सुनील सोनी ने पुलिस को की शिकायत में बताया उनकी अलमारी में रखे आभूषण सोने का एक हार, चार अंगूठियां, तीन जोड़ी सोने के टॉप्स, चार सोने की चूड़ियां, एक चोटी अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो सोने के लौंग, नथ, एक सोने का पेंडल और कान के टॉप्स चोरी हो गए।

इसके अलावा चांदी की पांच जोड़ी बिछुड़ी और हीरे की दो अंगूठियां भी गायब हैं। फरियादी ने सभी जेवर पुराने इस्तेमाल के बताते हुए अपनी नौकरानी पिंकी पर शंका जताई है।

इधर, पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में चंद्रप्रकाश (62) के घर से सोने की चार चूड़ियां चोरी हो गईं। वहीं लसूड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा स्थित कासाग्रीन में विजेंद्रसिंह सेंगर के घर से अलमारी से सोने के दो कड़े, एक मंगलसूत्र और नकदी चोरी हो गई।

चोरी की एक अन्य वारदात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में भी हुई। यहां गुरुशंकर नगर निवासी अजय गुप्ता के घर से अज्ञात बदमाश चांदी की एक पायजेब, एक चांदी की चेन और कुछ नकदी ले गए। सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गोदाम में बंधे 14 बकरे और बकरियां ले गए
चोरों ने पशुओं को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के निहालपुर मुंडी में बदमाश एक गोदाम से 14 बकरा-बकरियां ले गए। इनमें चार बड़े बकरे, छह बड़ी बकरियां और चार बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र चौहान (25), निवासी होली चौक निहालपुर मुंडी का गोदाम रायलग्रीन कॉलोनी के सामने है। रात करीब 10.30 से 3.30 बजे के बीच चोरी हुई। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को परिवार और पड़ोसियों ने पकड़ लिया। उसकी गतिविधि पर संदेह था। पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रावजी बाजार पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मनीष वर्मा निवासी ओम विहार कॉलोनी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई।

उसने बताया चंद्रभागा मेन रोड स्थित मकान में एक युवक ठेला खड़ा करने के बाद चोरी की नीयत से घुसा था। पड़ोसी पायल जोशी और उसके भाई अक्षत जोशी लेकर थाने पहुंचे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय तायडे निवासी गोम्मट गिरि, गांधी नगर बताया।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

7 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

15 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

29 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

31 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

40 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 3 hours ago
10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया
Top News

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!