बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार: आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

सागर में विजय टाकीज रोड पर मचा हड़कंप, पटाखों की चिंगारी से आग भड़कने की आशंका
खुलासा फर्स्ट, सागर।
कोतवाली थाना क्षेत्र के विजय टाकीज रोड पर शुक्रवार रात बंद पड़ी अगरबत्ती फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची नगर निगम की दो दमकलों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घनी आबादी के बीच आग से फैली दहशत
विजय टाकीज कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित फैक्ट्री से धुएं का गुबार उठने और आग की लपटें दिखाई देने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण लोग दहशत में आ गए।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री कपिल गुप्ता की बताई जा रही है।
पास के मैदान में फोड़े गए थे पटाखे
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के पास स्थित मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान वहां कुछ लोगों ने पटाखे भी फोड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील सामान ने आग पकड़ ली होगी। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
पुट्ठे सहित अन्य सामान जला, नुकसान का आकलन बाकी
आगजनी में बंद फैक्ट्री के अंदर रखे पुट्ठे और अन्य सामग्री जल गई। आग से कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है। कोतवाली पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
घनी आबादी के बीच स्थित फैक्ट्री में आग लगने की घटना ने एक बार फिर औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन मौजूद थे या नहीं, यह भी जांच का विषय है।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!