लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी दफ्तरों में जमीन संबंधी काम कराने के लिए लोगों को किस तरह परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसका एक मामला सांवेर से सामने आया है। यहां एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू पर जमीन का सीमांकन कराने और अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के बदले ढाई लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।
शिकायत की जांच और बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, ग्राम हरियाखेड़ी तहसील सांवेर में शिकायतकर्ता के परिवार की जमीन है। पिता की मृत्यु के बाद जमीन उनकी मां कमलाबाई कुमावत के नाम पर दर्ज है।
परिवार की जमीन का सीमांकन कराने और उस पर हुए कथित अवैध कब्जे को हटवाने के लिए शिकायतकर्ता ने करीब एक साल पहले आवेदन दिया था, लेकिन लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई।
इसी सिलसिले में शिकायतकर्ता सांवेर एसडीएम कार्यालय पहुंचा था। यहां उसकी मुलाकात कार्यालय में पदस्थ बाबू मनीष से हुई। आरोप है कि मनीष ने जमीन के सीमांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और कार्रवाई कराने के एवज में ढाई लाख रुपए की मांग की।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की। लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया। मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने पर शुक्रवार को आरोपी मनीष के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7(क) के तहत केस दर्ज किया गया।
फिलहाल लोकायुक्त पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!