खबर
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व: पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 6:45 pm
शेयर करें:
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क सुरक्षा की सीख अब स्कूली बच्चे अपने घरों तक पहुंचाएंगे। हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल क्यों जरूरी है, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर क्या कार्रवाई होती है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की शिकायत कैसे की जा सकती है, इन सभी बातों की जानकारी विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों को कल ट्रैफिक पुलिस ने दी।

बच्चों को इंदौर ट्रैफिक साथी एप की उपयोगिता भी समझाई गई, ताकि वे खुद जागरूक होने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सकें।

जानकारी के मुताबिक विद्यार्थियों को इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रियंका डुडवे के मार्गदर्शन में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों को रीगल स्थित पुराने कंट्रोल रूम ले जाया गया,

जहां विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यहां पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां दीं। ट्रैफिक सिग्नल, सड़क पर लगे संकेतक बोर्ड और यातायात नियमों के पालन का महत्व बताया।

साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और कार में सफर के दौरान सीट बेल्ट लगाने की जरूरत समझाई। ई-चालान कैसे बनता है और नियमों का उल्लंघन करने पर किस तरह कार्रवाई होती है, इसकी भी जानकारी दी गई।

इंदौर ट्रैफिक साथी एप के बारे में बताते हुए समझाया गया कि इसके जरिये आम नागरिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जानकारी और शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इससे आमजन भी शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में भागीदार बन सकते हैं।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

7 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

15 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

29 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

31 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

40 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 3 hours ago
10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया
Top News

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!