देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से हटाई गई सब्जी मंडी को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस का पैदल मार्च जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और सब्जी विक्रेता हाथों में सब्जियां और बैनर लेकर फूटी कोठी से अटल रोड की ओर बढ़े।
बैरिकेडिंग कर मार्च रोक दिया
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। मौके पर पुलिसकर्मियों से डंडा छीनने की कोशिश भी की गई। प्रदर्शन के चलते फूटी कोठी ब्रिज और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है।
वाहनों की लंबी कतारें लग गई
बैरिकेडिंग के कारण यातायात प्रभावित हुआ है और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सब्जी विक्रेताओं की भीड़ जुटी हुई है।
पटवारी बोले- गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी जा रही
प्रदर्शन के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि सत्ता के दंभ में गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी जा रही है। फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी दोबारा शुरू होनी चाहिए।
जिन लोगों से उनका रोजगार और हक छीना गया है, उन्हें वापस मिलना चाहिए। उन्होंने महापौर के बयान का भी जिक्र किया। पटवारी ने कहा, "अगर महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, तो एक महिला उस दर्द को नहीं समझेगी तो कौन समझेगा?
कांग्रेस पार्टी इनके साथ नहीं रहेगी तो कौन रहेगा?" उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन उन्हें जेल भेजना चाहता है तो वे इसके लिए भी तैयार हैं। गोली मारने की बात पर उन्होंने कहा, "गोलियां मारना चाहते हो तो मारो, हम झेलने को तैयार हैं।"
दुकानें लगाएंगे, पीछे नहीं हटेंगे
पटवारी ने कहा कि वे कलेक्टर से भी मिलकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक गरीबों की दुकानें दोबारा नहीं लगेंगी, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
उनके मुताबिक, आज रोका गया तो कल फिर आएंगे, कल रोका गया तो 15 दिन बाद और 15 दिन रोका गया तो एक महीने बाद आएंगे।
उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानें लगाएंगे और वहां से हटेंगे नहीं। कांग्रेस की मांग है कि फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी फिर से शुरू कराई जाए, ताकि प्रभावित विक्रेताओं को उनका रोजगार वापस मिल सके।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!