खबर
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में: 63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 7:24 pm
शेयर करें:
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कारोबार बढ़ाने के लिए बैंक से सीसी लिमिट लेने निकले दो व्यापारी भाइयों को सब्सिडी लोन में ज्यादा फायदे का सब्जबाग दिखाया गया। विश्वास में लेकर पहले पेपर वर्क के नाम पर लाखों रुपए लिए, फिर फर्जी कोटेशन और अलग-अलग बैंक खातों के जरिये रकम का ऐसा खेल किया कि व्यापारी भाइयों के हिस्से में महज 10 लाख रुपए आए।

सात साल से अपनी रकम वापस पाने के लिए भटक रहे व्यापारियों ने अब क्राइम ब्रांच की शरण ली है। उन्होंने फाइनेंस कंपनी के दो संचालकों पर 63 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का आरोप लगाया है।

रिवर साइड रोड पर कपड़े का कारोबार करने वाले सुदामा नगर निवासी राहुल भंडारी ने क्राइम ब्रांच डीसीपी को शिकायत कर पूर्व में पलासिया चौराहा स्थित शेखर सेंट्रल की सातवीं मंजिल पर संचालित वर्थ एफसीएफसी के संचालक पारुल कुमार जैन और अंशुल जैन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक मार्च 2019 में राहुल भंडारी और उनके भाई रोहित भंडारी ने व्यापार के विस्तार के लिए सीसी लिमिट बनवाने के सिलसिले में परिचित के माध्यम से पारुल कुमार जैन व अंशुल जैन से संपर्क किया था।

पारुल और अंशुल ने सीसी लिमिट के बजाय सब्सिडी लोन लेने में फायदा बताया। दोनों भाइयों ने विश्वास कर जरूरी दस्तावेज सौंप दिए। लोन मंजूर होने से पहले ही पेपर वर्क और प्रोसेसिंग के नाम पर उनसे साढ़े आठ लाख रुपए ले लिए गए।

फर्जी कोटेशन और बैंक खातों के जरिये खेल का आरोप, सात साल से रकम के लिए भटक रहे व्यापारी भाई

35 लाख की मार्जिन मनी, 30 लाख का लोन- भंडारी बंधु का आरोप है कि दोनों संचालकों ने भारत कॉरपोरेशन नामक फर्म का कोटेशन लगाकर लोन मंजूर कराने और फर्म के खाते में पहुंचने वाली रकम वापस देने का भरोसा दिलाया। बैंक की शर्त के मुताबिक व्यापारी भाइयों ने 35 लाख रुपए की मार्जिन मनी जमा कराई।

इसमें पांच लाख रुपए आरटीजीएस, 20 लाख राहुल वर्मा के खाते और 10 लाख रुपए मित्र राजसिंह चौहान के माध्यम से जमा कराए गए। मार्जिन मनी और बैंक से स्वीकृत 30 लाख रुपए के लोन सहित कुल 65 लाख रुपए भारत कॉरपोरेशन के खाते में पहुंचे।

30 लाख लौटाए, फिर 20 लाख वापस लिए- रोहित भंडारी का आरोप है कि रकम मांगने पर भारत कॉरपोरेशन के खाते से 15-15 लाख रुपए की दो किस्तों में 30 लाख रुपए लौटाए गए। इसके तुरंत बाद 20 लाख रुपए दोबारा राहुल वर्मा के खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए।

इस तरह 65 लाख में से व्यापारी भाइयों को महज 10 लाख रुपए ही मिले। शेष 55 लाख और प्रोसेसिंग के साढ़े आठ लाख मिलाकर कुल 63.50 लाख रुपए हड़पने का आरोप है।

सात साल से टालमटोल, अब जान-माल का खतरा

शिकायतकर्ता के मुताबिक रकम मांगने पर पारुल अंशुल के पास भेजता है और अंशुल पारुल से रुपए लेने की बात कहता है। राहुल ने दोनों से जान-माल का खतरा भी जताया है। साथ ही अन्य व्यापारियों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बैंक दस्तावेजों और कथित फर्जी कोटेशन की जांच कर दोनों संचालकों सहित अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। दूसरे पक्ष के पारुल जैन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा यह अंशुल जैन और भंडारी बंधु के बीच का मामला है। उनका इससे कोई लेनादेना नहीं।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

7 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

15 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

29 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

31 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

39 minutes ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 3 hours ago
10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया
Top News

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!