खबर
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम: सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 7:56 pm
शेयर करें:
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भाजपा की प्रादेशिक बैठक में गुरुवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब वर्ग-3 की कथित चयनित अभ्यर्थी सोनम दांगी पार्टी का दुपट्टा पहनकर पहुंच गईं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने लगीं, इस दौरान उसने नारों के साथ अपनी मांग रखी। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

भाजपा नेताओं ने उसे समझाया वह कुछ देर शांत रहे। युवती नहीं मानी तो मुख्यमंत्री स्वयं खड़े हुए और उसकी बात सुनकर आश्वस्त किया।

सोनम दांगी का कहना है साथियों के साथ पिछले करीब पांच महीने से भोपाल में प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है। उनका कहना है कि जब वर्ग-3 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया, परीक्षा आयोजित हुई और अभ्यर्थियों का चयन भी हो गया, तो फिर उन्हें नियुक्ति क्यों नहीं दी जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बावजूद एक अभ्यर्थी का इस तरह बैठक तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। कार्यालय में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के दावों के बीच अभ्यर्थी का मुख्यमंत्री के सामने पहुंचकर हंगामा करना सुरक्षा में बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता एक ही परिसर में मौजूद थे,

तब सुरक्षा जांच के बावजूद प्रदर्शनकारी बैठक तक कैसे पहुंच गईं? वहीं, पांच महीने से नियुक्ति की मांग कर रहे चयनित अभ्यर्थियों का मामला भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जैसे ही सीएम मंच पर पहुंचे तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया, पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ा और उसका मोबाइल जब्त किया, लेकिन सवाल है इतनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी में चूक कैसे हो गई?

युवती की मांग: सोनम दांगी की मांग है वर्ग 3 में नियुक्ति दी जाए क्योंकि परीक्षा पास की है। उसने कहा कई बार प्रदर्शन किया, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई तब यह कदम उठाया। कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए एक्स पर पोस्ट साझा की है। इसमें कहा सरकार को बेरोजगारों की बात सुनना चाहिए।

सोनम दांगी के पास नियुक्ति की पात्रता नहीं
लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से स्पष्टीकरण आया है कि, आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 थी। सोनम दांगी ने इसके 1 साल बाद 5 अगस्त 2026 को डीएलएड की डिग्री प्राप्त की है। मतलब जब आवेदन हो रहे थे, तब आवेदन की दिनांक को सोनम दांगी के पास निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ही नहीं थी।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

8 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

31 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

33 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

41 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 4 hours ago
10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया
Top News

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!