आशियाने मलबे में हुआ तब्दील: अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कृष्णबाग कॉलोनी में 23 नवंबर को प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई ने 42 परिवारों को बेघर कर दिया। कड़ाके की सर्दी में कुछ परिवार मलबे के बीच खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं तो कुछ ने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है।
मकान टूट गए, लेकिन उन्हें बनाने के लिए लिया गया बैंक कर्ज अब भी बाकी है। दो महीने बाद बच्चों की परीक्षाएं हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। रहवासियों का आरोप है कि कार्रवाई से पहले न नोटिस दिया गया और न ही मुनादी कराई गई। जमीन विवाद में अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं मिला।
मलबे के बीच जल रहा चूल्हा
वर्ष 2014 से यहां रह रहे जीतू नंदवाल का परिवार मलबे के बीच ही खाना बनाकर गुजारा कर रहा है। परिवार में आठ-दस सदस्य हैं। तीन बच्चे नर्सरी, दूसरी और तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। जीतू के मुताबिक, वर्ष 2024 में पहली बार पता चला कि वे जमीन का केस हार चुके हैं। मुकदमा कब चला, इसकी जानकारी तक नहीं थी।
35 लाख का मकान जमींदोज, किस्तें बाकी
मिथलेश बाई का कहना है कि मकान की रजिस्ट्री सहित सभी दस्तावेज उनके पास हैं। करीब 35 लाख रुपए के मकान में जीवनभर की कमाई लगा दी थी। सामान निकालने के लिए एक दिन का समय मांगा, लेकिन वह भी नहीं मिला। फिलहाल परिवार सास-ससुर के यहां रह रहा है। मकान टूट गया, लेकिन बैंक लोन की किस्तें चुकाना बाकी है।
गांव का मकान बेचकर बनाया था आशियाना
वर्ष 2013 से कृष्णबाग में रह रही ललिता ने कन्नौद का मकान बेचकर इंदौर में आशियाना बनाया था। पति मजदूरी करते हैं। कार्रवाई के बाद परिवार प्लॉट की जगह साफ कर वहीं खाना बना रहा है और रात गुजार रहा है।
23 साल पुराने विवाद में हुई कार्रवाई
ग्राम खजराना के सर्वे नंबर 66/2 (क) की 0.720 हेक्टेयर जमीन को लेकर श्रीराम बिल्डर्स और रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से विवाद चल रहा था। मामला तहसीलदार न्यायालय से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।
न्यायालय के आदेशों के पालन में 23 नवंबर को प्रशासन, निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 पोकलेन मशीनों और जेसीबी की मदद से 42 मकान हटाए। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच से अंतरिम राहत प्राप्त 19 रहवासियों के मकानों को कार्रवाई से अलग रखा गया।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!