खबर
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा: हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 6:34 pm
शेयर करें:
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंप दी है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। रोहित करीब तीन साल बाद कप्तान की भूमिका में लौटेंगे।

2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन मुंबई की कप्तानी कर चुके
वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे, जो हाल ही में ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं। उनके बदले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। रोहित शर्मा 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं।

पांच बार आईपीएल का खिताब जीता
उनकी अगुवाई में टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। इसके अलावा 2013 में मुंबई ने चैंपियंस लीग टी-20 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं।

हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन रहा उतार-चढ़ाव भरा
हार्दिक पंड्या ने 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी। उनके नेतृत्व में टीम तीन सीजन में सिर्फ एक बार प्लेऑफ तक पहुंच सकी।

इसके बाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया। इस सौदे में मुंबई को भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मिले हैं।

रोहित ने तिलक वर्मा का नाम सुझाया था
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तानी को लेकर फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से बातचीत की थी। शुरुआत में रोहित ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपने का सुझाव दिया था।

हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से लगातार आग्रह किए जाने के बाद वे दोबारा कप्तानी संभालने के लिए तैयार हो गए।

2013 में मिली थी पहली बार कप्तानी, पहले ही सीजन में दिलाया खिताब
रोहित शर्मा को पहली बार 2013 के आईपीएल सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टीम की कमान संभाल रहे थे। शुरुआती छह मैचों में मुंबई ने तीन मुकाबले जीते थे।

पोंटिंग का बल्ले से प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा, जिसके बाद उन्होंने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने और कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। टीम में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे, जो पहले कप्तानी कर चुके थे।

इसके बावजूद मैनेजमेंट ने 26 साल के रोहित शर्मा पर भरोसा जताया। रोहित ने 24 अप्रैल 2013 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली बार मुंबई की कप्तानी की। उसी सीजन उन्होंने टीम को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाया।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

7 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

15 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

29 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

31 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

39 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 3 hours ago
10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया
Top News

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!