कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर: कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर थाना क्षेत्र में बंगाली चौराहे से खजराना चौराहे के बीच शुक्रवार अलसुबह तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। महू की तरफ से इंदौर आ रही किया कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए, जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
घटना आज सुबह की बताई जा रही है। तेज रफ्तार कार (क्रमांक एमपी 09 जेडवाय 9959) महू तरफ से इंदौर आई कार ने ई-रिक्शा और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा और बाइक के टक्कर के बाद परखच्चे उड़ गए।
कार में सवार तीन लोगों को भी चोटें आईं। वहीं बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गए।
शराब की बोतल भी रखी थी कार में
दुर्घटनाग्रस्त कार में शराब की बोतल भी रखी हुई थी। कार में महू से इंदौर आने के दौरान टोल टैक्स की पर्ची भी मिली है। हादसे में घायल अल्फेज पिता बबलू (21) निवासी दिलीप नगर, घनश्याम पिता गोंदर (45) निवासी संविद नगर और राजा पिता गंगाराम (26) को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। तीनों का उपचार जारी है।
कार सवार अन्य घायलों की पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है। तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा के मुताबिक शुक्रवार सुबह हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है ।
हालांकि, हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
संबंधित समाचार

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!