मां की बेरहमी...: सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस उम्र में मासूम को मां का प्यार और दुलार मिलना चाहिए, उसी उम्र में उसे मां की बेरहमी का शिकार होना पड़ा। बाणगंगा थाना क्षेत्र के शिवनगर में एक महिला पर अपनी सात वर्षीय बेटी से मारपीट कर उसका पैर जलती गैस पर रखने का आरोप लगा है। दर्द से तड़पती मासूम को नानी ने किसी तरह बचाया। मामले में पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, शिवनगर निवासी सावित्री पति रामसेवक परिहार की शिकायत पर उनकी बेटी प्रवेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रवेश की सात वर्षीय बेटी करीब छह साल से अपनी नानी के पास रह रही है। नानी ही उसका पालन-पोषण कर रही हैं।
बच्ची को साथ ले जाने की बात पर विवाद
प्रवेश अपनी बेटी को साथ ले जाने की बात कह रही थी। इस पर सावित्री ने उसे समझाया कि बच्ची तुम्हारी है, उसे अपने साथ रखो, लेकिन उसकी अच्छे से देखभाल करना। आरोप है कि इतनी सी बात पर प्रवेश भड़क गई और अपनी मां से गाली-गलौज करने लगी।
मासूम पर उतारा गुस्सा
आरोप है कि प्रवेश ने विवाद का गुस्सा मासूम बेटी पर उतारा। पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उसका पैर जलती गैस पर रख दिया, जिससे पैर में छाला पड़ गया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर नानी ने बीच-बचाव किया तो प्रवेश ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। आखिरकार नातिन के साथ हुई बेरहमी की शिकायत लेकर सावित्री थाने पहुंचीं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!