खबर
Top News

इतने मिनट में ही मौत के घाट उतार दिया: किस बात पर विवाद के बाद क्या हुआ; इतने लोगों ने मिलकर की हत्या

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 फ़रवरी 2026, 12:50 pm
शेयर करें:
इतने मिनट में ही मौत के घाट उतार दिया

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
रविवार देर रात कार-बाइक की मामूली टक्कर के बाद 19 मिनट के भीतर एक कारोबारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर ली है और कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है।

सभी आरोपित गिरफ्तार
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी, लेकिन बाद में आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर बीच सड़क पर हमला कर दिया।

यह है घटनाक्रम
आकांश साहू पहले गोकलपुर में रहते थे और तीन महीने पहले परिवार के साथ आधारताल शिफ्ट हुए थे। वह गोकलपुर स्थित एक स्पोर्ट्स सेंटर में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी करते थे और साथ ही फर्नीचर का व्यवसाय भी संभालते थे।

बाइक से टकरा गई कार
रविवार रात करीब 10:56 बजे आकांश क्रेटा कार (MP 20 JK 9666) से काम पर जा रहे थे। गोकलपुर में सड़क पार करते समय रांझी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक (MP 20 KM 0511) उनकी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद आकांश कार से उतरे। इसी दौरान उनके कुछ परिचित भी मौके पर पहुंच गए और बाइक सवार से कहासुनी हुई।

बाइक सवार को समझाया
बताया जा रहा है कि आकांश ने बाइक सवार को समझाते हुए कहा कि वह नशे में लग रहा है और सुबह आकर कार की मरम्मत का खर्च दे दे। बाइक सवार ने भी गलती मान ली और वहां से हटकर अपने दो साथियों को फोन कर बुला लिया। थोड़ी देर में उसने तीन और युवकों को मौके पर बुला लिया।

युवकों ने घेरकर किया हमला
कुछ ही मिनटों में सात युवकों ने आकांश को घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। उनके सीने में दो और पैर में दो वार किए गए। जान बचाने के लिए आकांश गली की ओर भागे, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर पड़े।

चाकू लहराते फरार हो गए
हमले के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए फरार हो गए। जल्दबाजी में वे अपनी क्षतिग्रस्त बाइक मौके पर ही छोड़ गए, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

क्या कहा पुलिस ने
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलहनी के अनुसार, आकांश और आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। विवाद मामूली टक्कर के बाद क्षणिक आवेश में बढ़ गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

12 minutes ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

28 minutes ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

42 minutes ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 1 hour ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 2 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 2 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 2 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 2 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 3 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 3 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म
Top News

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

about 3 hours ago
फिर सड़क पर उतरेंगे युवा
Top News

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

about 4 hours ago
आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस
Top News

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

about 4 hours ago
होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

about 5 hours ago
कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो
Top News

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

about 5 hours ago
चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी
Top News

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

about 5 hours ago
बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर
Top News

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

about 5 hours ago
जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस
Top News

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

about 5 hours ago
राम मंदिर चढ़ावा चोरी
Top News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!