पत्नी को छेड़ने पर दोस्त की हत्या कर दफना दी थी लाश: पुलिस ने निकाली लाश; दंपति को भेजा जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों हुई एक युवक की हत्या के मामले का कल बड़गोंदा पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति ने पत्नी से छेड़छाड़ करने पर ही अपने दोस्त की हत्या कर शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया था।
जानकारी के अनुसार बड़गोंदा पुलिस ने 5 अगस्त को ग्राम खेड़ला निवासी मिथुन उर्फ धर्मेंद्र मालीवाड़ (30) की गुमशुदगी दर्ज की थी। अगले दिन 6 अगस्त की सुबह मोहन पटेल के खेत के पास तलाई क्षेत्र में मिट्टी में शव दबे होने की सूचना मिली। टीआई प्रकाश वास्कले टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मिट्टी हटवाकर शव बाहर निकलवाया तो सिर और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले। शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई।
पत्नी से कर रहा था जबरदस्ती की कोशिश... पूछताछ में सुनील ने बताया कि मिथुन झाड़-फूंक करता था। 4 अगस्त की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसने मिथुन के साथ बैठकर शराब पी थी। चूंकि बच्चे की तबीयत खराब थी, उसने मिथुन से इस बारे में जिक्र किया। सहमति देने पर वह मिथुन को बच्चे को दिखाने घर ले गया।
इस दौरान सुनील कुछ देर के लिए घर से बाहर गया और लौटा तो देखा कि मिथुन ने उसकी पत्नी रवीना का हाथ पकड़ रखा है और उससे जबरदस्ती की कोशिश कर रहा है। यह देखते ही वह बेकाबू हो गया और बंके से मिथुन के सिर पर हमला कर दिया। हमले में मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद मामला दबाने के लिए पत्नी रवीना को भरोसे में लेकर शव को उठाया और कुछ दूर ले जाकर गड्ढा खोदने के बाद उसे दफना दिया। रात में दोनों अपने बच्चों को लेकर वहां से निकल गए। पुलिस के अनुसार मामले में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर भाभर दंपति को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
खून और संघर्ष के निशान दिखे
जांच में खुलासा हुआ कि गड्ढे से 50 मीटर दूर रहने वाला सुनील उर्फ सुखराम भाभर, पत्नी रवीना और अपने दो बच्चों के साथ गायब है। टीम मौके पर पहुंची तो वहां खून और संघर्ष के निशान दिखाई दिए। इससे सुनील पर शक गहरा गया। पुलिस ने जानकारी जुटाई और सुनील को ग्राम भिलकुंडा (धार) से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सुनील टूट गया और उसने हत्या कर पत्नी के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव दफनाने की बात स्वीकार ली।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!