बकरा खरीदने गए युवक का अपहरण: इस शहर से करवाया मुक्त; बदमाशों ने मांगी थी इतने लाख की फिरौती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र के एक युवक के कथित अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक को खजराना इलाके से कुछ बदमाश दिनदहाड़े उठाकर ले गए और परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती मांग डाली। हालांकि पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में युवक को कालापीपल से सकुशल बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है।
घटना खजराना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चंदन नगर निवासी युवक महफूज बकरा खरीदने के लिए खजराना इलाके में गया था। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और युवक को घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले युवक के साथ मारपीट की, फिर उसे जबरन एक सफेद कार में बैठाकर वहां से फरार हो गए।
युवक के अचानक लापता होने और उसके साथ मारपीट की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। इसी बीच अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कर युवक को सुरक्षित छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपए की भारी-भरकम फिरौती मांगी। फिरौती का कॉल आते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही इंदौर पुलिस एक्टिव मोड में आ गई। खजराना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने युवक के मोबाइल लोकेशन और कार के मूवमेंट को ट्रैक करना शुरू किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कालापीपल इलाके से युवक को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मामले में शामिल आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
हालांकि पुलिस को पूरे घटनाक्रम में कई सवाल नजर आ रहे हैं। शुरुआती जांच में मामला केवल फिरौती के लिए अपहरण का नहीं लग रहा। खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव के मुताबिक, युवक को सुरक्षित छुड़ाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन यह जांच की जा रही है कि युवक को वास्तव में जबरन ले जाया गया था या फिर किसी पुराने लेन-देन अथवा आपसी रंजिश के चलते वह खुद आरोपियों के साथ गया था। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!