खबर
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!: सनसनीखेज खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 5:25 pm
शेयर करें:
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!

लव जिहाद, फर्जी पासपोर्ट, रंगदारी और संगीन अपराधों की खौफनाक दास्तान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजनीतिक संरक्षण और रसूख की आड़ में अपराध का साम्राज्य चलाने वाले कांग्रेस नेता और उज्जैन महामंत्री उमर खान तथा उसके पूरे कुनबे की काली करतूतों का खुलासा हुआ है। लवजिहाद से लेकर हत्या, फर्जी पासपोर्ट, ड्रग्स की धमकी, रंगदारी और महिलाओं के उत्पीड़न तक के इस गैंग ने कारनामे किए हैं।

एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में उमर खान की साजिश का शिकार हो चुके आरिफ अली ने उस पर संगीन आरोप लगाए हैं। कांग्रेस पार्टी में उज्जैन महामंत्री के पद पर काबिज उमर खान ने हिंदू समाज की एक लड़की को जाल में फंसाकर लव जिहाद का शिकार बनाया।

शादी के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसका मुस्लिम नाम रख दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि जब उमर खान ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब उसकी पहली पत्नी रुखसाना से उसके तीन बच्चे पहले से थे।

होटल में पकड़ाया बेटा, संतों का उड़ाया मजाक: उमर का बेटा सोहेल भी पिता के पदचिह्नों पर चल रहा है। सोहेल को पूर्व में हिंदू लड़की के साथ होटल में पकड़ा जा चुका है। सोहेल और उसके दामाद अरशद शाह ने हिंदू देवी-देवताओं और संतों का मजाक उड़ाते हुए इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की थी।

इसके वायरल होते ही उज्जैन बजरंग दल और शिवसेना समेत तमाम हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद थाने में लिखित माफीनामा देकर इन अपराधियों ने अपनी गर्दन बचाई।

इंदौर एएसपी के नाम से ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी
आरिफ अली का आरोप है कि चाचा 420 उमर खान ने रंजिश के चलते मुझे पूर्व में एनडीपीएस के झूठे केस में फंसा चुका है। वह उज्जैन में पदस्थ रहे एक एएसपी जो इन दिनों इंदौर में एडीसीपी है।

उनके नाम का खौफ दिखाकर आम जनता को झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकियां देता है। उसकी इस तरह की ब्लैकमेलिंग की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी है।

फर्जी पासपोर्ट पर विदेश यात्रा और हत्या का मामला दबाने का आरोप
उमर खान के चचेरे भाई उमर फारूक पर 2005 में गौतमपुरा में एक लड़की को जिंदा जलाकर मारने की गंभीर एफआईआर दर्ज हुई थी। आरिफ अली का आरोप है कि उक्त मामले को भारी पैसों के लेन-देन के बल पर दबा दिया गया।

इतना ही नहीं, इंदौर निवासी उमर फारूक और उसकी पत्नी मुमताज बानो पर कई आपराधिक केस लंबित हैं। इसके बावजूद दोनों ने अपना पता जावरा (रतलाम) का बताकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाएं और विदेश यात्रा की। इस फर्जीवाड़े की जांच फिलहाल इंदौर के चंदन नगर थाने में जारी है।

फ्रीगंज के प्लेसमेंट ऑफिस में 'लव जिहाद’ की बड़ी आशंका!
उमर खान का छोटा लड़का एरिन खान उज्जैन के फ्रीगंज इलाके में एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। इस दफ्तर पर लव जिहाद का नया अड्डा होने का गंभीर संदेह जताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि इस ऑफिस में उमर खान के घर के 6 मुस्लिम लड़के तैनात हैं, जबकि वहां 10 हिंदू लड़कियां काम कर रही हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्लेसमेंट ऑफिस की कड़ाई से जांच होनी चाहिए।

भतीजे इरफान खान की दरिंदगी... 3 शादियां, दो को भगाया
आरिफ अली का ये भी आरोप है कि उमर खान का भतीजा इरफान खान पिता उमर फारूक निवासी इंदौर महिलाओं के उत्पीड़न का क्रूर चेहरा है। पहली बीवी समरीन बानो निवासी गौतमपुरा की जलने मौत हो गई थी।

उसे जिंदा जलाकर मार डाला गया। दूसरी बीवी यास्मीन बानो निवासी डबल चौकी के साथ बर्बर मारपीट कर घर से भगा दिया गया। तीसरी बीवी रुखसाना निवासी उज्जैन से शादी के बाद अमानवीय अत्याचार किए।

वर्तमान में इरफान पर तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है। उमर खान के इस दूसरे भतीजे इरशन निवासी नूरानी नगर इंदौर पर बीते महीने अपनी ही भाभी के साथ गलत नीयत रखने और छेडख़ानी करने का घिनौना आरोप लगा था, जिसकी एफआईआर इंदौर के महिला थाने में दर्ज है।

अनवर पिता निसार, निवासी आदर्श नगर, उमर खान का भांजा है जो एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में उज्जैन के माधव नगर थाने में रंगे हाथों पकड़ाया था, जहां उसकी जमकर धुनाई हुई थी। बाद में लड़की के परिजनों से साठगांठ व लेन-देन कर मामले को रफा-दफा किया गया।

प्रशासन पर उठते सवाल: इतने गंभीर अपराधों, लव जिहाद, फर्जीवाड़े, हत्याओं और दर्जनों एफआईआर के बाद भी यह कुनबा खुलेआम घूम रहा है। हिंदू संगठनों और पीड़ित पक्षों ने मांग की है कि इस पूरे 'खान गैंग पर सख्त से सख्त बुलडोजर कार्रवाई की जाए और दफ्तरों से लेकर फर्जी पासपोर्ट तक की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

30 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर, तीन बार जिलाबदर
उमर खान कोई मामूली नेता नहीं, बल्कि पुलिस रिकॉर्ड में एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर करीब 30 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर एक बार रासुका लग चुकी है और वह 3 बार जिलाबदर किया जा चुका है।

धोखाधड़ी के 5 केस और चोरी के 2 केस जिसमें बेटा सोहेल खान भी नामजद है। बाकी के केस रंगदारी, अवैध जमीन कब्जाने और बंदूक की नोक पर हफ्ता वसूलने से जुड़े हैं।

संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

4 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

7 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

7 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

14 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

22 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

29 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

34 minutes ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

34 minutes ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

34 minutes ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

40 minutes ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

about 1 hour ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

about 1 hour ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!