कावड़ यात्रियों ने काशी- विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर की गोसेवा: केंद्रीय विधि मंत्री मेघवाल ने किया बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का स्वागत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में शामिल तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कल सुबह धरमपुरी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन, गोसेवा और रजौदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर कावड़ यात्रियों के लिए लगाए गए सेवा शिविर का भी लाभ उठाया।
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर, अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान परमार और आज तक न्यूज चैनल की चीफ सुप्रिया प्रसाद ने भी विधायक गोलू शुक्ला का स्वागत किया।
यात्रा के साथ चल रही 6 झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से जीवंत चित्रण किया गया है।
यात्रा प्रभारी दीपेंद्र सिंह सोलंकी के बताया कि कल सुबह रेवती रेंज से कावड़ यात्रा शुरू हुई तो विधायक गोलू शुक्ला धरमपुरी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए। इसके पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने मुरारीलाल तिवारी गोशाला पहुंचकर वहां गो सेवा का पुण्य लाभ भी उठाया।
इस दौरान मार्ग में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर, अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान परमार, भाजपा नेता प्रदीप नायर, नीरज याज्ञनिक, एकलव्य सिंह गौड़, एमआईसी सदस्य मनीष मामा, पार्षद पंखुड़ी डोसी, पार्षद जीतू यादव, सुरेश टाकलकर, गजानंद गावड़े, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, रवि मालवीय, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सांवेर अंचल के जनप्रतिनिधियों ने भी कावड़ यात्रा का स्वागत किया।
10 जेसीबी से पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
पंचडेरिया में पूर्व सरपंच मेहताब सिंह और गब्बर सिंह के परिजनों ने 10 जेसीबी से पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का आत्मीय अभिनंदन किया। रजौदा में राज्य शासन की ओर से लगाए गए सेवा शिविर, भोजन प्रसादी एवं मेडिकल उपचार व्यवस्था कैंप का भी विधायक गोलू शुक्ला ने अवलोकन किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। कावड़ यात्रा का सांवेर नगर में भी स्वागत हुआ।
पूरे शहर में कावड़ियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कल रात को ग्राम खान बड़ोदिया में पहुंचने के बाद रामायण पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। आज यात्रा पंथ पिपलई होते हुए उज्जैन पहुंचकर रात्रि विश्राम के बाद कल भस्म आरती के समय बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर सभी श्रद्धालु प्रदेश में खुशहाली एवं सुख, शांति एवं सद्भाव तथा पूरे अंचल में सुखद वर्षा के लिए प्रार्थना करेंगे।
संबंधित समाचार

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!