कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव: झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/झाबुआ।
फोरलेन परियोजना के लिए भू-अधिग्रहण के एवज में चार गुना मुआवजे को लेकर किसानों का आंदोलन थमा नहीं है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले कलेक्टोरेट में सैकड़ों किसान चार दिन से धरने पर बैठे हैं। सांसद अनिता चौहान पहुंचीं और जमीन पर बैठकर समस्याएं सुनीं। उन्होंने शासन से बात करने का वादा किया लेकिन अभी तक सरकार के स्तर पर कोई संवाद नहीं हुआ है।
इसी बीच संघ के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री महेश चौधरी प्रदेश अध्यक्ष कमलश्री अंजना, प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी सहित इंदौर-उज्जैन जिले के पदाधिकारी आज झाबुआ में एक बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसमें बड़े आंदोलन की तैयारी पर भी विचार हो सकता है।
आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कल कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने समर्थन में उतरते हुए राज्य सरकार पर आदिवासी बहुल इलाकों में भेदभाव का आरोप लगाया। कहा किसानों को महज कोरे वादे और मुहावरे देकर उनकी आजीविका बर्बाद कर रही है।
गौरतलब है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ समय पहले घोषणा की थी सरकारी योजनाओं के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा लेकिन स्थानीय किसानों का आरोप है पुराने, कम दर वाले सर्किल रेट पर ही मुआवजा दिया जा रहा है। उचित मुआवजा नहीं मिला तो न नई जमीन खरीद पाएंगे न परिवार का भविष्य सुरक्षित रख पाएंगे। थांदला और पेटलावद क्षेत्र के प्रभावित किसान बड़ी संख्या में इस धरने में शामिल हैं।
प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।संघ के संभागीय अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने कहा जब तक अधिग्रहित जमीन के बदले चार गुना मुआवजा देने का निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
झाबुआ कलेक्टर कार्यालय में चल रहे अनिश्चितकालीन ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हैं। किसान कलेक्ट्रेट परिसर में ही रात गुजार रहे हैं और आंदोलन स्थल पर सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी कर रहे हैं।
कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने स्पष्ट किया किसानों की मांग केवल मौखिक आश्वासन से पूरी नहीं होगी। प्रशासन और किसानों के बीच खेतों तक पहुंचने के रास्ते, जल निकासी और सड़क की ऊंचाई जैसे कुछ व्यावहारिक मुद्दों पर समाधान की दिशा में बात हुई, लेकिन मुआवजे सबसे बड़ा बिंदु है।
संघ का कहना है राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जमीन गंवाने वाले किसानों को ऐसा मुआवजा मिले, जिससे वे अपनी आजीविका और भविष्य को सुरक्षित कर सकें। साफ है संघ पीछे हटने के बजाय आंदोलन को और मजबूती देने की तैयारी में है।
टिमरवानी-बदनावर फोरलेन परियोजना प्रभावित किसानों के धरने को समर्थन देने थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांगों को सुना। कहा आदिवासी किसानों के इलाके में चार गुना मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ भी पहुंचे।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!