चातुर्मास में 16 करोड़ की बोली से चर्चा में आए बिल्डर: अब ऑफिस पर चली गोलियां; पहले भी मिली थी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कॉलोनाइजर और बिल्डर मनीष गोधा के ऑफिस के बाहर हुई फायरिंग की जांच अब लॉरेंस गैंग के नेटवर्क पर केंद्रित हो गई है।
बदमाश ने चलाई थी गोलियां
गांधी नगर स्थित गोधा एस्टेट कार्यालय के बाहर हेलमेट पहनकर आए बदमाश ने गोलियां चलाई थीं। मामले की जांच क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (SIT) को सौंपी गई है।
टीम पहले से कर रही है जांच
यह टीम पहले से कारोबारियों को गैंगस्टरों के नाम पर मिल रही धमकियों की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि फायरिंग के पीछे फिरौती के लिए दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है।
हेलमेट पहनकर आया शूटर, फायरिंग कर फरार
गांधी नगर में मनीष गोधा के गोधा एस्टेट कार्यालय के बाहर बुधवार देर रात स्कूटर से एक बदमाश पहुंचा। उसने हेलमेट पहन रखा था।
कार्यालय के बाहर हवाई फायरिंग करने के बाद वह मौके से भाग निकला। घटना के बाद कार्यालय के चौकीदार ने गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब क्राइम ब्रांच की एसआईटी शूटर और उसके पीछे सक्रिय लोगों की तलाश में जुटी है।
मनीष गोधा ने 30 जुलाई को जैन मुनि श्री सुधासागर महाराज के चातुर्मास के दौरान कलश के लिए 16 करोड़ 16 लाख रुपये की बोली लगाई थी।
दस महीने पहले हैरी बॉक्सर ने दी थी धमकी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि करीब दस महीने पहले मनीष गोधा को लॉरेंस गैंग के हैंडलर हैरी बॉक्सर की ओर से धमकी मिली थी।
उस दौरान देवास निवासी राहुल राठौर उर्फ राहुल बाबा का नाम गोधा की रेकी में सामने आया था।
जानकारी के मुताबिक, राहुल ने गोधा के घर और कार्यालय सहित उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई थी।
फोटो, वीडियो और लोकेशन हैरी बॉक्सर तक पहुंचाने की बात भी जांच में सामने आई थी।
नागदा के राजपाल के इशारे पर रेकी का दावा
जांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार, राहुल ने पहले गोधा की रेकी और उन पर हमले की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की थी।
बताया गया कि उसे यह काम नागदा निवासी राजपाल चंद्रावत ने सौंपा था।
राजपाल के तिहाड़ जेल में हैरी बॉक्सर के संपर्क में आने और बाद में उसके लिए काम करने की जानकारी भी सामने आई है।
इस मामले में रकम वसूलकर हवाला के जरिए पहुंचाए जाने की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बिल्डर दम्मानी की रेकी में भी आया था राहुल का नाम
राहुल राठौर का नाम इससे पहले इंदौर के बिल्डर विवेक दम्मानी को मिली धमकी के मामले में भी सामने आया था। फरवरी-मार्च के दौरान दम्मानी से लॉरेंस गैंग के नाम पर दस करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की बात सामने आई थी।
धमकी में उनके बेटे को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी। जानकारी के अनुसार, राहुल ने दम्मानी की रेकी कर फोटो और अन्य जानकारी राजपाल चंद्रावत के माध्यम से हैरी बॉक्सर तक पहुंचाई थी। इसके बदले उसे 40 हजार रुपये मिलने की बात सामने आई थी।
खरगोन के कॉटन कारोबारी दिलीप राठौर के यहां हुई हवाई फायरिंग के मामले में भी राहुल और उसके साथियों की भूमिका की जानकारी सामने आई थी।
रोहित गोदारा गैंग की धमकी से भी बढ़ी चिंता
इंदौर में लॉरेंस गैंग के साथ उसके विरोधी रोहित गोदारा गैंग के नाम से भी धमकियां मिलने के मामले सामने आए हैं। हाल ही में लसूड़िया क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर संजय भूरिया को रोहित गोदारा के नाम पर धमकी मिलने की बात सामने आई थी।
मामले की पुलिस जांच जारी है। धमकी के बाद भूरिया ने निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए हैं।
इसके अलावा तुकोगंज के संजय मोगरा जैन, निपानिया के रंजन मित्तल, एरोड्रम क्षेत्र के चेतन पंवार, बिल्डर विवेक दम्मानी और मेवाड़ अस्पताल के संचालक सहित अन्य कारोबारियों को भी गैंग के नाम से धमकियां मिलने के मामले सामने आ चुके हैं।
पुराना विवाद या गैंग की साजिश, दोनों पहलुओं पर जांच
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, एसआईटी फायरिंग की जांच सभी संभावित पहलुओं से कर रही है।
पुलिस यह पता लगा रही है कि वारदात के पीछे लॉरेंस गैंग का नेटवर्क है या किसी अन्य विवाद के चलते गोलीबारी की गई।
कुछ दिन पहले कॉलोनी के बाहर हुए विवाद की जानकारी भी जांच में शामिल की गई है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!