कलवानी तो मोहरा: असल खिलाड़ी कोई और; पर्दे के पीछे छिपे तीन साजिशकर्ताओं के नाम आए सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

बाणगंगा पुलिस ने संजय को दूसरी मर्तबा लिया रिमांड पर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीआरवी बिस्कुट प्रा.लि. कंपनी के साथ धोखाधड़ी में गिरफ्तार डायरेक्टर संजय कलवानी से बाणगंगा पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि शुरू में पुलिस के हर सवाल का जवाब देने वाला कलवानी अब चुप होता जा रहा है। पुलिस ने उसे दूसरी मर्तबा रिमांड पर लिया है।
हालांकि पुलिस को पता चल गया है कि कलवानी तो महज मोहरा है। दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में पुलिस को उसके पीछे खड़े साजिशकर्ता कोई और है। इन्होंने ही कंपनी से गद्दारी करने वाले रशियन नागरिक गौरव अहलावत के खिलाफ दर्ज परिवाद में उसे फायदा पहुंचाया था।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2025 में हुई जीआरवी बिस्कुट कंपनी के शेयर होल्डर दिनेश मनवानी (कुल 6 सदस्य, 2 डायरेक्टर और 4 शेयर होल्डरों में से एक) की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने 19 फरवरी को कंपनी के डायरेक्टर रहे संजय कलवानी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
कंपनी के ही शेयर होल्डर रहे रशियन नागरिक गौरव अहलावत ने कंपनी के साथ विश्वासघात करते हुए करोड़ों का नुकसान पहुंचाया था। मामले का खुलासा होने पर कंपनी के शेयर होल्डरों ने संजय कलवानी को मामले में गौरव अहलावत के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर करने और केस में प्रोसिडिंग करने, साइन करने, वैरिफाई करने, समस्त शपथ-पत्र देने, वकील-पत्र पर हस्ताक्षर करने और अन्य कानूनी कार्रवाई के अधिकार दिए थे।
इसी अधिकार का दुरुपयोग करते हुए संजय कलवानी ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और सदस्यों को बिना सूचना दिए आपराधिक षड्यंत्र रचकर गौरव अहलावत से सांठ-गांठ कर परिवाद वापस ले लिया।
इतना ही नहीं वह कंपनी से तैयार माल के कार्टन भी गायब कर खुर्द-बुर्द कर दिया करता था। फरियादी पक्ष के अधिवक्ता एडवोकेट धनेश कुमार मिश्रा के अनुसार संजय कलवानी ने पूरा खेल बोर्ड की सहमति एवं अन्य सदस्यों को सूचना दिए बिना कंपनी द्वारा जारी अधिकृत बोर्ड रिजोल्यूशन का दुरुपयोग कर किया।
पुलिस ने आरोपी संजय कलवानी को 19 फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था। उसे न्यायाधीश सौरभ गोस्वामी की अदालत में पेश किया गया। उसकी जमानत याचिका निरस्त करते हुए न्यायाधीश ने दो दिनों का पुलिस रिमांड दिया था।
कल रिमांड पूरा होने पर कल फिर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस की विस्तृत पूछताछ और आरोपी के कथनों के आधार पर न्यायाधीश साक्षी कपूर ने उसकी रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है।
तीन साजिशकर्ता हैं पूरे खेल में
बताते हैं कोर्ट में पुलिस की ओर से अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि जीआरवी बिस्कुट प्रालि. कंपनी के पूर्व डायरेक्टर संजय कलवानी के साथ मामले में दो से तीन अन्य साजिशकर्ता है। इसके चलते केस में साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
वहीं, पुलिस की ओर से कहा गया कि पूछताछ के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे और लोगों को भी जांच के दायरे में लिया जाएगा। धोखाधड़ी में उनसे भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही केस में अन्य षड्यंत्रकारी भी आरोपी बनेंगे।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!