खबर
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया: भक्तों की भीड़ जुटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 4:22 pm
शेयर करें:
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सड़क के बीच हनुमान प्रतिमा को प्रशासन 6 दिन से हिला नहीं पाया है। प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए सती गेट के पास स्थित हनुमान मूर्ति को हटाने की कोशिश 4 सितंबर को शुरू की, लेकिन नाकाम रहा। प्रशासन की ओर से करीब एक हफ्ते में मंदिर के आसपास का ज्यादातर हिस्सा तोड़ा जा चुका है, जबकि हनुमान मूर्ति फिलहाल टेंट में है।

अब प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा हटाने की कोशिश की ही नहीं गई। खड़े हनुमान की मूर्ति सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। मूर्ति के वीडियो और रील्स वायरल हो रहे हैं। मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से भी श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। इसमें कहा है- भोपाल में कमलापति रोड को चौड़ा करते वक्त मस्जिद को नुकसान नहीं पहुंचा था। यही समाधान उज्जैयिनी के खड़े हनुमान मंदिर का हो सकता है।

साध्वी हर्षानंद ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया
साध्वी हर्षानंद गिरि (हर्षा रिछारिया) गुरुवार को खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं। उन्होंने पूजा की और प्रतिमा हटाने के प्रयासों का विरोध किया। उन्होंने प्रशासन से मंदिर पहुंचकर माफी मांगने, पूजा करने और मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लेने को कहा।

ऐसा नहीं होने पर उन्होंने अनशन और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी हिम्मत मिले कि वे बाबा के लिए आवाज उठा सकें।

नगर निगम ने मंदिर के लिए नई जगह दी
उज्जैन नगर निगम ने खड़े हनुमान मंदिर के लिए नई जगह दी है। निगम की तरफ से 2 सितंबर 2026 को ही इस बारे में मंदिर के पुजारियों को पत्र लिखा गया था। इसमें लिखा था- मंदिर प्रबंधन की सहमति के आधार पर वार्ड नंबर 20 में पानी की टंकी हटाकर खाली की गई 20.90 वर्गमीटर जमीन मंदिर की पुनर्स्थापना के लिए उपलब्ध कराई गई है।

आईआईटी इंदौर की टीम फिर करेगी जांच... प्रतिमा को हटाने के प्रयासों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आईआईटी इंदौर की टीम सोमवार को मंदिर पहुंची थी। टीम ने मंदिर में जांच की थी। अब टीम गुरुवार को एक बार फिर खड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर जांच करने पहुंची है।

संबंधित समाचार

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 1 hour ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 1 hour ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 1 hour ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 1 hour ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 1 hour ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 1 hour ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 1 hour ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 1 hour ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 1 hour ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 2 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 2 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 2 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 2 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 2 hours ago
सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया
Top News

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

about 3 hours ago
सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर
Top News

सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर:टोल पर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!