मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र: देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की पहल से राज्य में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होने जा रहा है। मंडला जिले में चुटका परमाणु बिजली परियोजना के बाद अब शिवपुरी जिले के भीमपुर में 2800 मेगावाट क्षमता का नया परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद प्रदेश में परमाणु ऊर्जा से कुल 4200 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।
बिजली का बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश को मिलेगा
शिवपुरी जिले के भीमपुर में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र की कुल क्षमता 2800 मेगावाट होगी। इसमें 700-700 मेगावाट क्षमता की चार इकाइयां स्थापित की जाएंगी। एनपीसीआईएल इस परियोजना के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा। परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण और पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। संयंत्र से उत्पादित बिजली का बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश को मिलने की संभावना है। इससे राज्य में औद्योगिक विकास और कृषि क्षेत्र के लिए बिजली की उपलब्धता मजबूत होगी।
चुटका परमाणु संयंत्र के लिए जमीन अधिग्रहण हुआ
मंडला जिले के चुटका में 1400 मेगावाट क्षमता का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यहां 700-700 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां लगाई जा रही हैं। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और स्थल से जुड़े शुरुआती ढांचागत कार्य पूरे किए जा चुके हैं।
प्रशासन के अनुसार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया भी दर्ज आंकड़ों के मुताबिक पूरी कर ली गई है। चुटका संयंत्र से बिजली उत्पादन शुरू होने के बाद प्रदेश की निर्भरता पारंपरिक कोयला आधारित तापीय विद्युत गृहों पर कम होने की उम्मीद है।
भीमपुर और चुटका परियोजनाओं के चालू होने से मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा उत्पादन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। दोनों संयंत्र राज्य की बिजली ग्रिड में कुल 4200 मेगावाट क्षमता जोड़ेंगे। इससे प्रदेश में बिजली की उपलब्धता बढ़ने के साथ औद्योगिक और कृषि क्षेत्र को भी फायदा होगा।
संबंधित समाचार

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर:टोल पर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!