खबर
Top News

भाजपा में गहराया कालरा विवाद मालिनी से बात करेंगे खंडेलवाल: भीतरी गुटबाजी; मामा ने किया कार्रवाई का विरोध, निगम जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 2:59 pm
शेयर करें:
भाजपा में गहराया कालरा विवाद मालिनी से बात करेंगे खंडेलवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब सवा साल बाद भाजपा में पार्षद कमलेश कालरा विवाद फिर गर्मा गया है। अब उन पर खातीवाला टैंक महाकाल चौराहा की दुकानों को पैसा न देने पर तुड़वाने का आरोप लगा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक ये मामला पहुंचा है, जो विधायक मालिनी गौड़ से बात करेंगे।

इस विवाद में भाजपा की गुटीय राजनीति भी उभर आई है। मंत्री समर्थक एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा ने कालरा द्वारा करवाई गई कार्रवाई का विरोध किया है। कल निगम की सुनवाई में भी पीड़ित पहुंचे और उन्होंने कालरा पर 70 हजार रुपए प्रतिमाह मांगने का आरोप लगाया।

जनवरी 2025 में भाजपा पार्षद जीतू यादव के साथ विवाद, मारपीट से सुर्खियों में आए क्षेत्र-4 के वार्ड-65 के विधायक मालिनी गौड़ समर्थक पार्षद कमलेश कालरा पर करीब 25 वर्ष पूर्व कांग्रेस नेता शैलेश गर्ग के पिता तेजराम गर्ग द्वारा सड़क पर बनवाई गई सात दुकानों को तुड़वाने का आरोप लगा है।

कहा जा रहा है कि कालरा ने प्रति दुकान 10 हजार रुपए महीना की मांग की थी व असमर्थता जताने पर दुकानों पर बुल्डोजर चलवा दिया। कालरा के तीन आॉडियो भी वायरल हुए, जिनमें विजय नामक व्यक्ति दुकानों का आधा किराया लेने की बात कर रहा है, वहीं मुन्ना भी इन्हीं दुकानों को लेकर सेटिंग की बात कर रहा है। कालरा उनकी बातों से सहमत दिख रहे हैं, जिसका मतलब है कि वे भी दुकानों का पैसा चाहते थे।

भाजपा की भीतरी राजनीति फिर खुलकर आई सामने
शहर भाजपा में क्षेत्र-2 व 4 के बीच चल रही राजनीतिक लड़ाई भी खुलकर सामने आ गई। मंत्री समर्थक एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा ने कहा है कि दुकानों में गरीब लोग थे, जिन पर ऐसा अत्याचार नहीं करना था। पार्षद कालरा ने जो किया वो उचित नहीं है।

उन्होंने बताया शनिवार को सारे पीड़ित उनके पास आए थे, जिन्हें निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के पास भेजकर आग्रह किया था कि कालरा द्वारा मांगे जा रहे पैसे न दे पाने के कारण उन दुकानदारों पर संकट न आए, ऐसी व्यवस्था करें।

पीड़ितों का आरोप- पैसा मांगा
उधर, सारे पीड़ित दुकानदार कल नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे और पार्षद कालरा पर पैसा मांगने व न देने पर दुकानें तुड़वाने का आरोप लगाया। विजय चौहान, अनीता बड़ोनिया, विक्रम महोशीया, फरीद शेख, ज्योति महोशीया, अमित राजदेव और वीरेंद्र ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि पार्षद कमलेश कालरा उनसे हर दुकान के बदले 10 हजार रुपए प्रति माह मांग रहे थे।

उन्होंने बताया कि निगम की रिमूवल टीम के कर्मचारियों ने भी उन्हें पार्षद से मिलकर मामला सुलझाने को कहा था। पैसा देने में असमर्थता जताने पर कालरा ने तोडफ़ोड़ की कार्रवाई करवाई। अधिकारियों ने मामले की जांच करने की बात कही है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 13 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 13 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 13 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 13 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 14 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 14 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 14 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 14 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 14 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 15 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 15 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 15 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 15 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 15 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 15 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 15 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 16 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!