खबर
Top News

बाढ़ से हाहाकार: कैलाश यात्रा के श्रद्धालुओं पर संकट; फ्लैश फ्लड के बाद संपर्क नहीं, तलाश जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 10:29 pm
शेयर करें:
बाढ़ से हाहाकार

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। अचानक आई फ्लैश फ्लड के दौरान सद्गुरु जग्गी वासुदेव का कैलाश यात्रा समूह भी तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में मौजूद था। बताया गया है कि वापसी के दौरान समूह के 77 सदस्य इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद थे, तभी अचानक बाढ़ का पानी वहां पहुंच गया। फिलहाल इन लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

इमिग्रेशन सेंटर में घुसा बाढ़ का पानी
जानकारी के मुताबिक कैलाश यात्रा से लौट रहा समूह ग्यिरोंग इलाके के इमिग्रेशन कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया और आसपास के बड़े हिस्से में बाढ़ का पानी फैल गया। इमिग्रेशन सेंटर भी इसकी चपेट में आ गया।

बाढ़ की भयावहता के चलते वहां मौजूद लोगों से संपर्क नहीं हो सका है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने जताई चिंता
सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सोशल मीडिया के जरिए घटना पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि कैलाश यात्रा समूह का एक दल फ्लैश फ्लड के दौरान ग्यिरोंग में मौजूद था। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक और सहायता दल स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं और राहत एवं बचाव कार्य में हरसंभव सहयोग किया जा रहा है।

77 लोगों की जानकारी का इंतजार
फिलहाल इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद 77 लोगों के बारे में आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रभावित लोगों का पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं और उनके परिजनों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है। अब सभी की नजर राहत-बचाव अभियान और प्रशासन की ओर से आने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी है।

संबंधित समाचार

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

1 minute ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

5 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

7 minutes ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

11 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

14 minutes ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

16 minutes ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

22 minutes ago
गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

29 minutes ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

39 minutes ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

41 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

about 1 hour ago
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

about 1 hour ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

about 1 hour ago
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

about 1 hour ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

about 1 hour ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

about 1 hour ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

about 1 hour ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!