जिहादी ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया: धर्म परिवर्तन और निकाह का बनाया दबाव; चार आरोपी गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
लव जिहाद का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग छात्रा को कथित रूप से प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव बनाया गया।
जान से मारने की दी धमकी
विरोध करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम खंडवा का है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
चार पर मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी छात्र, उसके माता-पिता और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
दो महीने से परेशान कर रहा था सहपाठी
एफआईआर के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाला उमर अली बीते करीब दो महीनों से उसे लगातार परेशान कर रहा था।
आरोपी न केवल छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था, बल्कि उसके पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल कर रहा था और इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर रहा था।
धर्म बदलने का बनाया दवाब
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उमर ने तीन बार अपने माता-पिता से उसकी बात करवाई, जिन्होंने उसे धर्म बदलने के लिए उकसाया।
जबरन बुर्का पहनाने की कोशिश
शिकायत में बताया गया कि शनिवार 20 दिसंबर को आरोपी के रिश्तेदार जवैद (उमर के ताऊ का बेटा) ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे जबरन बुर्का थमाने की कोशिश की।
जवैद ने कथित रूप से कहा कि यदि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं तो छात्रा को मुस्लिम धर्म स्वीकार करना होगा और निकाह कराया जाएगा। पीड़िता के विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह बेहद डर गई।
परिजनों को बताई आपबीती
लगातार धमकियों और मानसिक दबाव के चलते छात्रा भयभीत हो गई थी। अंततः उसने हिम्मत जुटाकर सोमवार शाम अपने माता-पिता और भाई को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इन धाराओं में मामला दर्ज
महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75(1), 78(1), 351(3), 3(5), पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12, और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का बयान
एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी उमर अली, उसके पिता, माता और रिश्तेदार जवैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!