खबर
Top News

मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार: 16 मोबाइल; ऑटो और बाइक जब्त, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 5:22 pm
शेयर करें:
मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर पुलिस ने मोबाइल झपटमारी और लूट की वारदात करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 मोबाइल फोन, एक ऑटो रिक्शा और एक बाइक जब्त की है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 16 मोबाइल लूटने की बात कबूल की है। पुलिस अब इन मोबाइलों से जुड़े अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए मोबाइल झपटमारी और लूट की वारदात करते थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक ऑटो रिक्शा से घूमकर मोबाइल झपटमारी की वारदात कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान जुटाई और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद टीम ने कैलोद फाटा सर्विस रोड के पास घेराबंदी कर चारों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में 16 मोबाइल लूटने की बात कबूली
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अब तक 16 मोबाइल फोन लूटने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से ये मोबाइल बरामद किए हैं।

अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इनमें से कितने मोबाइल शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लूटे गए थे और किन मामलों में इनकी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

नशे के लिए बनाते थे लोगों को निशाना
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नशे के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से वे मोबाइल झपटमारी करते थे। पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

एक्टिवा की डिक्की से 1.60 लाख रुपए चोरी
इसी बीच बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, लोटस पार्क कॉलोनी के पास खड़ी एक एक्टिवा की डिक्की से बदमाश बैग निकालकर ले गए।

बैग में करीब 1 लाख 60 हजार रुपए और अन्य सामान रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अब दोनों मामलों में आरोपियों की भूमिका और संभावित अन्य वारदातों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 4 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 5 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 5 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 5 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 5 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 5 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 5 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 5 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 5 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 6 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 6 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 6 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 6 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 6 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 6 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 6 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!