चार स्वरूपों में दिए दर्शन: राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले राजा महाकाल; श्रावण के चौथे सोमवार निकली शाही सवारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्रावण के चौथे सोमवार को उज्जैन एक बार फिर बाबा महाकाल की भक्ति में डूबा नजर आया। शाम 4 बजे मंदिर से शुरू हुई बाबा महाकाल की शाही सवारी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चांदी की पालकी में सवार राजा महाकाल राजसी ठाठ-बाट और लाव-लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकले। सवारी मार्ग पर हजारों श्रद्धालु बाबा की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।
मंदिर से निकलते ही गूंजा जयकारा, महाकाल को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
सभामंडप में पूजन के बाद बाबा महाकाल को चांदी की पालकी में विराजमान कर मंदिर से बाहर लाया गया। महाकाल द्वार पर पुलिस बैंड और सशस्त्र पुलिस दल ने बाबा की सवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सवारी के आगे घोड़े, बैंड, पुलिस टुकड़ी और भजन मंडलियां चल रही थीं।
सवारी के दौरान भक्त लगातार ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारे लगाते रहे। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा शहर बाबा की भक्ति में रंगा नजर आया।
चार स्वरूपों में भक्तों को दिए दर्शन
बाबा महाकाल की सवारी में भगवान ने अपने विभिन्न स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दिए। राजा महाकाल के दर्शन के लिए सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। मान्यता है कि श्रावण मास में भगवान महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इसी भाव के साथ भक्त अपने राजा के स्वागत के लिए घंटों पहले ही सड़कों के किनारे पहुंच गए थे।
महाकाल चौराहे से रामघाट तक उमड़ा आस्था का सैलाब
बाबा महाकाल की सवारी परंपरागत मार्ग से होते हुए रामघाट पहुंची। सवारी महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंची। यहां मां क्षिप्रा के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया।
पूजन के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई।
चलित रथ की एलईडी पर हुए बाबा के लाइव दर्शन
सवारी में शामिल श्रद्धालुओं तक बाबा महाकाल के दर्शन पहुंचाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष व्यवस्था की। सवारी का सजीव प्रसारण मंदिर समिति के फेसबुक पेज पर किया गया। इसके अलावा चलित रथ में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए सवारी मार्ग पर खड़े श्रद्धालुओं को भी लाइव दर्शन कराए गए।
चलित रथ में लाइव बॉक्स लगाया गया था, जिसके माध्यम से सवारी का सीधा प्रसारण किया गया। इससे भीड़ वाले स्थानों पर मौजूद श्रद्धालु भी बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन कर सके।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!