नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा विधायक के बेटे एकलव्यसिंह गौड़ के नए शागिर्द नशेड़ी राहुल रिझवानी ने दो दिन पहले अपने नशेड़ी दोस्तों के साथ सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। शहर की सड़कों को रेसिंग ट्रैक समझकर इस तरह कार दौड़ाई कि अपना आपा खो बैठा और रात 2.30 बजे कार डिवाइडर पर चढ़ाकर नगर निगम का सजावटी सामान तहस-नहस कर दिया। टूटे हुए शासकीय सामान रातोरात हटा दिया गया। सूत्रों का कहना है, भाजपा नेता गौड़ का हाथ होने के कारण रिजवानी आए दिन उत्पात मचाता है।
जानकारी के मुताबिक, परसों रात राहुल अपने चार दोस्तों के साथ नशे की हालत में कार से जबरन कॉलोनी से सिंधी कॉलोनी की ओर जा रहा था। रात करीब 2.30 बजे जबरन कॉलोनी तिराहे पर संत कंवरराम ब्रिज चढ़ते समय कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि निगम द्वारा ब्रिज की सुंदरता बढ़ाने के लिए रखे गए तीन विशाल मटके और चार बड़े गमले टूट गए। घटना के बाद मौके पर बिखरे टूटे गमले और मटकों ने हादसे की पूरी कहानी बयां कर दी। हादसे का वीडियो आया जिसमें ब्रिज के डिवाइडर पर रखे मटके और गमले दिखाई नहीं दे रहे हैं।
चूंकी, रिजवानी ने कलाकारी करते हुए टूटे गमले और मटके रातोरात हम्मालों को लगाकर रिक्शे में भरवाकर कहीं दूर फिंकवा दिए गए। क्षतिग्रस्त सरकारी संपत्ति को हटाने की इतनी जल्दबाजी क्यों की गई और उसे सुरक्षित रखने के बजाय कहां फेंका गया? देखना होगा मामले में नगर निगम कार चालक की शिकायत कर दोबारा टूटा सामान लेगा या ब्रिज की सुंदरता को लावारिस छोड़ देगा।
युवक पर कर चुका लोहे की रॉड से हमला... भाजपा नेता के संरक्षण में उत्पात मचाने वाला राहुल पिता विजय रिजवानी निवासी बीके सिंधी कॉलोनी सन 2020 में भी मामूली बात पर लक्की पिता राजकुमार केवलरमानी पर जानलेवा हमला कर चुका है। उसने लोहे की रॉड से हमला कर लक्की को निपटाने की कोशिश की थी। उस वक्त भी राजनीति संरक्षण के चलते मामला मामूली धाराओं के तहत दर्ज हुआ था।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!