बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़कोट।
प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम को बाढ़ और आपदा के खतरे से सुरक्षित करने के लिए 21.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने तथा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अनुबंध होने के बावजूद अभी तक सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं।
करीब दो माह से कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे यमुनोत्री धाम से जुड़े व्यापारियों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय लोगों और अन्य हितधारकों में इसको लेकर गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान धाम में बाढ़ का खतरा लगातार बना रहता है, ऐसे में सुरक्षा कार्यों में हो रही देरी चिंता का विषय है।
जुलाई 2024 में आई भीषण आपदा के दौरान यमुनोत्री धाम से लेकर जानकीचट्टी तक भारी नुकसान हुआ था। बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत ढांचा प्रभावित हुआ था। इसके बाद यमुनोत्री धाम को भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों की आवश्यकता महसूस की गई थी।
बाढ़ सुरक्षा कार्यों के बारे में जानकारी... बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए पहले करीब 18 करोड़ रुपये स्वीकृत था, लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता की बात कही। काफी इंतजार के बाद यहां बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए बजट बढ़ाकर 21.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली।
इसके बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य का अनुबंध भी कर दिया, लेकिन अनुबंध होने के करीब दो माह बाद भी मौके पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुनोत्री धाम अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है और मानसून के दौरान यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ एवं भूस्खलन का खतरा बना रहता है।
ऐसे में करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत होने और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं होना समझ से परे है। लोगों ने संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द मौके पर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि आगामी आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।
भविष्य के लिए आवश्यक कदम... स्थानीय लोगों का कहना है कि 2024 की आपदा के अनुभव से सबक लेते हुए सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। यदि समय रहते बाढ़ सुरक्षा के कार्य नहीं हुए तो आने वाले समय में किसी बड़ी आपदा की स्थिति में यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों को फिर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मामले में अधिक्षण अभियंता संजय राज का कहना है कि सम्बंधित कार्य एजेंसी आवश्यक मशीनों को पहुंचाने की बात कह रहा है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!