खबर
Top News

मां पर राइफल तानी, बेटी से गैंगरेप का आरोप: आधी रात घर में घुसे 4 बदमाश; धमकी के बाद पीड़िता ने खाया जहर, तीन गिरफ्तार, एक फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 4:37 pm
शेयर करें:
मां पर राइफल तानी, बेटी से गैंगरेप का आरोप

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
भितरवार थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 9 मई की आधी रात चार बदमाश घर में घुसे और युवती की मां पर राइफल तानकर उसे पास के बाड़े में ले गए।

वहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद डर और बदनामी की आशंका के चलते युवती ने जहरीली दवा खा ली थी। इलाज के बाद घर लौटने पर भी वह काफी समय तक घटना के बारे में किसी को नहीं बता सकी। करीब तीन महीने बाद पिता के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने 23 अगस्त की रात चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार है।

मां पर राइफल तानकर बेटी को ले गए
पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि 9 मई की रात करीब 11.30 बजे वह अपनी मां और बड़े भाई के साथ घर पर थी। उसके पिता बड़ी बेटी के घर गए हुए थे। बड़ा भाई छत पर सो रहा था, जबकि युवती और उसकी मां आंगन में थीं।

इसी दौरान खड़ौआ निवासी लोकेन्द्र रावत, योगेश रावत, जितेन्द्र रावत और बसई निवासी जगमोहन रावत कथित तौर पर घर में घुस आए।

युवती के मुताबिक, लोकेन्द्र ने उसकी मां पर राइफल तान दी और आवाज करने पर छत पर सो रहे बेटे को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद योगेश, जितेन्द्र और जगमोहन युवती को धमकाते हुए पास स्थित योगेश के बाड़े में ले गए।

बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप
युवती के आरोप के मुताबिक, बाड़े में जगमोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि योगेश और जितेन्द्र उसके हाथ पकड़े खड़े रहे। घटना के दौरान और बाद में आरोपियों ने उसे किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी।

युवती का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस को घटना बताने पर उसके भाई को गोली मारने की धमकी दी थी। इसी डर के कारण उसने परिवार को भी तत्काल कुछ नहीं बताया।

डर और तनाव में खाई जहरीली दवा
घटना के अगले दिन युवती ने कथित तौर पर धान में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भितरवार अस्पताल ले गए।

वहां से उसे डबरा और फिर ग्वालियर के जेएएच अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चला। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह घर लौट आई, लेकिन घटना को लेकर काफी डरी हुई थी।

पिता ने पूछा तो बताई पूरी घटना
घर लौटने के बाद पिता ने बेटी की हालत देखकर उससे परेशानी का कारण पूछा। इस दौरान युवती रोने लगी और उसने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिवार उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचा। युवती की शिकायत के आधार पर भितरवार पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

3 आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश
भितरवार थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह के मुताबिक, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने योगेश रावत, जितेन्द्र रावत और लोकेन्द्र रावत को गिरफ्तार कर लिया है।

चौथे आरोपी जगमोहन रावत की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 17 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 17 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 17 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 17 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 17 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 18 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 18 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 18 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 18 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 18 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 18 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 18 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 18 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 18 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 18 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 18 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 19 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 19 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!